चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

by

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल
होशियारपुर,  30 जनवरी:
जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए के चैक वितरित किए। उन्होंने बताया कि आज जारी की गई राशी में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनहोता में सवमर्सीबल पंप लगाने के लिए आठ लाख रुपए, बी.डी.पी.ओ हाजीपुर को एक लाख रुपए,  कार्यकारी इंजीनियर पंचायती राज होशियारपुर को दो लाख रुपए व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल धर्मपुर में शैड के लिए 1 लाख रुपए शामिल है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी करीब 51 लाख रुपए की राशी विकास कार्यों के लिए जारी की जा चुकी है और अब तक कुल 62 लाख रुपए की विकास राशी जिल में अलग-अलग कार्यों के लिए दी जा चुकी है।
चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने बताया कि जमीनी स्तर पर लोगों की मांग को देखा जा रहा है और जहां जितनी जरुरत है, उसी हिसाब से विकास कार्य संबंधी राशी आबंटित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला योजना कमेटी की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समागम में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज : स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों और विलक्षण प्राप्ति वाली शख्सियतों का किया सम्मान

देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले शूरवीरों को किया याद- कहा, मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब हर क्षेत्र में बना रहा है विलक्षण पहचान होशियारपुर, 26 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर...
article-image
पंजाब

मां ने दो मासूम बेटों संग काली बेईं में लगाई छलांग… बच्चों की मौत

सुल्तानपुर लोधी :   कपूरथला के अंतर्गत आते सुल्तानपुर लोधी में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों के साथ काली बेईं में छलांग लगा...
article-image
पंजाब

जिले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों के दूसरे चरण की हुई शुरुआत : ब्लाक होशियारपुर-1, हाजीपुर व दसूहा में हुए खेल मुकाबले

बरसात के कारण ब्लाक भूंगा व माहिलपुर में 7 व 8 सितंबर को होंगे खेल मुकाबले होशियारपुर, 06 सितंबरः   खेडां वतन पंजाब दियां-2024 के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे चरण की आज...
Translate »
error: Content is protected !!