सोशल मीडिया पर दोस्ती : महिला से 13 लाख की ठगी, पीड़ित महिला ने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज

by

धर्मशाला :  सोशल मीडिया पर दोस्ती कर जिला चंबा की एक महिला से 13 लाख की ठगी कर डाली और अब ठगी के बारे में पीड़ित महिला ने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है।  महिला से विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से शातिर व्यक्ति ने 13 लाख रुपये यह ऑनलाइन ठगी की है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जिला चंबा के रहने वाली एक महिला से एक व्यक्ति से दोस्ती हुई । महिला को व्यक्ति ने खुद को यूके का निवासी बताया था । कुछ दिन तक दोनों में फेसबुक पर चैटिंग होती रही। फिर शातिर ने चंबा निवासी महिला को एक गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद उसने महिला को विदेश से उपहार का ऑफर दिया, जिसकी एवज में महिला से कभी कस्टम ड्यूटी तो कभी बैंक का हवाला देकर शातिर ने विभिन्न 12 से 13 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 13 लाख रुपये ऐंठ लिए।  शातिर व्यक्ति ने महिला को पहले कस्टम ड्यूटी की एवज में पैसे जमा करवाने की बात कही, जिस पर महिला को कॉल भी आई थी। इसके बाद बैंक के नाम पर भी महिला से पैसे ठगे गए। कुल मिलाकर महिला विदेश से उपहार की एवज में 13 लाख रुपये गंवा बैठी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग लड़कियों से करवाती थी वेश्यावृत्ति… पाकिस्तानी जाकर शादी करने वाली सरबजीत कौर को लेकर बड़ा खुलासा

कपूरथला  : पंजाब के कपूरथला की सरबजीत कौर के पाकिस्तान जाकर निकाह करने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जांच में पता चला है कि सरबजीत कौर का पंजाब में पुराना...
article-image
पंजाब

डॉ. मोहम्म्द जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : पूर्व सांसद खन्ना

महर्षि भृगु वेद विद्यालय में डॉ. बाली ने मनाया जन्मदिन, खन्ना ने श्रीराम मंदिर का चित्र देकर किया सम्मानित होशियारपुर 2 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि...
article-image
पंजाब

9 पिस्तौलों के साथ 4 हथियार तस्कर ग्रिफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की आंतरिक सुरक्षा शाखा ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है और नौ अवैध पिस्तौलों के...
Translate »
error: Content is protected !!