तरनतारन से संबंध रखने वाले एक युवक को नशे की खेप के साथ सिरसा सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार

by

सिरसा :   पुलिस पंजाब के तरनतारन से संबंध रखने वाले एक युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपनी पहचान राजवीर सिंह उर्फ राजू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी झब्बाल जिला तरनतारन के रूप में बताई है। राजू को सिरसा सीआईए स्टाफ ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है।

सिरसा सीआईए टीम के बजरंग ने बताया कि तरनतारन पंजाब का पकड़ा गया युवक महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास खड़ा था। यह किसी को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आया था। पुलिस को इस पर शक हुआ तो इसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान इसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हीरोइन की कीमत 10 लाख है।

अमृतसर से लाया था हेरोइन :   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजू सिरसा में नशा सप्लाई करने के लिए आया था। उसने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह अमृतसर में किसी विजय सिंह नाम के व्यक्ति से हेरोइन लेकर आया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राजवीर सिंह उर्फ राजू को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।  रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि यह अमृतसर में कहां से और किन लोगों से हेरोइन लेकर आया था और आगे सिरसा में कहां पर और किन लोगों को सप्लाई देने जा रहा था। इसके सारे फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक पता लगा कर सारे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मर्डर : माहिलपुर पुलिस ने लोगों के खिलाफ धारा 103(1),115(2) और 3(5) के अंतर्गत किया मामला दर्ज

मामले की गहराई से जांच कर रहे : एसएचओ जयपाल माहिलपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर की पुलिस की ओर से ज्योति जोशी पुत्र हरबंस लाल निवासी नूरपुर ब्राह्मणा के वयानों पर दो लोगों...
article-image
पंजाब

महिला की जमानत खारिज :  बच्चों का अपहरण कर, उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार है आरोपी महिला

मोहाली  :   बच्चों का अपहरण करने और उसके बाद उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला गुरलीन कौर की नियमित जमानत याचिका मोहाली अदालत ने खारिज...
article-image
पंजाब

क्रिप्टो ठग भाई-बहन का पर्दाफाश : फर्जी वेबसाइट से 4.77 करोड़ रुपये की हेराफेरी

बुढलाडा। क्रिप्टोकरेंसी की आड़ में फर्जी वेबसाइट के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले भाई बहन को साइबर क्राइम ब्रांच मोहाली की ओर से गिरफ्तार करने के बाद बुढलाडा अदालत में पेश किया।...
article-image
पंजाब

वेतन 25 अप्रैल को मंडल कार्यालयों को भेज दिया जाएगा आगे से वेतन भुगतान समय पर : पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन के वफद से मैनेजिंग डायरैक्टर ने कहा

मोहाली:    पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन के वफद की मैनेजिंग डायरैक्टर, पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम बरेन्द्रपाल सिंह के साथ बैठक संपन्न हुई। संगठन चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष सतीश राणा व...
Translate »
error: Content is protected !!