ग्राम पंचायत पलोग, रोहांज जलाना तथा चण्डी में कलाकारों द्वारा लोगों को बताई गई सरकारी योजनाएं

by
 सोलन  :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से सांस्कृतिक दलों द्वारा ज़िला सोलन के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलोग और रोहंाज जलाना में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों द्वारा लोगों को अवगत करवाया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की गई है। योजना के तहत पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, पैरा-मेडिकल फार्मेसी, नर्सिंग, विधि आदि में डिप्लोमा व डिग्री कोर्स तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों से तकनीकी कोर्स तथा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों में पी.एच.डी करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज़ की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इसी तरह हिम सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचयात चण्डी में लोगों को गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अवगत करवाया कि पशुपालकों को दूध के उचित दाम दिलवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना आरम्भ की जाएगी। योजना के माध्यम से दूध एकत्र कर कलस्टर स्तर पर चिंलिंग प्वाइंट तक पहंुचाया जाएगा ताकि दुग्ध उत्पादकों को दूध का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
कलाकारों ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पलोग के प्रधान नरेन्द्र, ग्राम पंचायत रोहंाज जलाना की प्रधान सुनीता गर्ग, ग्राम पंचायत चण्डी के प्रधान बलवंत ठाकुर, ग्राम पंचायत चण्डी के उप प्रधान विनय कुमार, वार्ड सदस्य पलोग प्रेम कुमार, आशोक तथा योगेश, महिला मण्डल प्रधान सुनीता शर्मा, वार्ड सदस्य रोहंाज जलाना दिनेश कुमार, राधा देवी, सचिव बाबू राम वर्मा सहित अन्य गणमान्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द स्थानांतरित किए जायेंगे विभाग एवं ओपीडी : सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर समय रहते पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य संसदीय सचिव ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। शिमला, 07 जुलाई – मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में विद्यालयों के समय में बदलाव : 22 से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगी : विद्यालयों की प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक कक्षाएं

 ऊना :  ऊना जिला प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की परिस्थितियों के मद्देनजर शनिवार को सभी विद्यालयों के समय में बदलाव को लेकर एक आदेश जारी किया।  उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुमित सिंगला को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन की ओर से काठमांडू नेपालमें सम्मानित किया जाएगा

समय समय पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान व गुणवत्तायुक्त मेडिसिन निर्माण के लिए सम्मानित होंगे बीबीएन 25 अप्रैल (तारा) : क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन सुमित सिंगला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपातकाल पर निंदा प्रस्ताव स्वागत योग्य, लोक सभा अध्यक्ष महोदय को बधाई : जयराम ठाकुर

अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरे देश को जेल बना देना लोकतंत्र का काला अध्याय एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!