बारिश और बर्फबारी शिमला सहित प्रदेश में जारी : कल भारी बर्फबारी का अलर्ट, बर्फबारी देख पर्यटक चहके

by
एएम नाथ। शिमला :   शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज से 5 फरवरी तक मौसम के खराब रहने का अनुमान लगाया गया है जबकि आज और कल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अलर्ट जारी किया है।
तीन दिनों से हो रही बारिश बर्फबारी के बाद तापमान में आई गिरावट से शिमला में हाड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
शिमला में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और राजधानी धुंध की आगोश में नजर आई। मौसम विभाग ने आज शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
वन्ही कल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जबकि कुछ एक स्थानों पर बारिश हो सकती है। 6 जनवरी के बाद प्रदेश साफ होने की संभावना हैं।
24 घंटे में चंबा के भरमौर में 5.0 सेंटीमीटर किन्नौर के कल्पा में 5.6 पूह में 1.0 सांगला 1.0 लाहौल स्पीति के केलांग 3.0 कुकुमसेरी 1.6, शिमला के खदराला में 2.0सेमी कुफरी 2.0 नारकंडा में 2.0 सिलारू में 5.00 सेमी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।
प्रदेश में बर्फबारी से 518 सड़के, 4 NH और 478 विद्युत ट्रांसफार्मर बाधित है जबकि 57 पानी की परियोजनाएँ ठप्प है। जबकि कई क्षेत्रों में बिजली और पानी भी गुल है। हालांकि लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है और 250 मशीन बर्फबारी हटाने के लिए लगाई गई है।
शिमला की रिज मैदान में ताजा बर्फबारी देखकर पर्यटकों के चेहरे खिल उठे और पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाते हुए नजर आए। शिमला घूमने पहुंचें पर्यटकों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि पहली बार इस तरह की बर्फ गिरते हुए देख रहें है शिमला का ट्रिप सफल हो गया है।
ताज बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में कड़ाकेदार ठंड पड़ रही है। 2 दिन पहले ही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी देखने को मिली थी और अब एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है।
फिलहाल 5 फरवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भेंट की

धर्मशाला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने धर्मशाला में जून माह में प्रस्तावित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अधिवेशन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग के फोरलेन कार्य में तेजी लाने के सम्बन्धित अधिकारियों को मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने दिए निर्देश

डॉ. शांडिल ने की राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन-शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिवार संग टॉय ट्रेन में सफर कर भावुक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

कालका-शिमला रेल यात्रा को राज्यपाल ने बताया अविस्मरणीय अनुभव एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला टॉय ट्रेन में सफर कर हिमालय की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी : पति ने रंगे हाथों पकड़ा

छत्तीसगढ़ पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर एक महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है. इसे किसी और ने नहीं बल्कि प्रिंसिपल के पति ने ही एक्पोज किया। इसकी...
Translate »
error: Content is protected !!