जिला चंबा के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 9 फरवरी तक चलेगा विशेष प्रचार अभियान : प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी –

by
एएम नाथ। चंबा, 4 फरवरी :   जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोकनाट्य दलों के द्वारा जनहित में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, जन कल्याणकारी नीतियों तथा  उपलब्धियां की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
इस विशेष प्रचार अभियान में गीत संगीत और नुक्कड़-नाटक के माध्यम से आर्यन कला मंच उदयपुर, मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप लेच, चंबा रंग दर्शन चंबा व युवा किसान मंच टिकरी और प्रिया म्यूजिकल ग्रुप जडेरा के कलाकारों द्वारा  जल कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी ।
प्रचार अभियान के तहत 5 फरवरी को भटियात विधानसभा क्षेत्र के नैनीखड व ककीरा, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत मैहला व बकानी तथा चंबा विधानसभा क्षेत्र के रजेरा व कारियां में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह चुराह विधानसभा क्षेत्र कियानी व राजनगर तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सुंडला व मंजीर में कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
6 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र भटियात के चुवाडी व लाहडू, भरमौर के सुनारा व लोथल, चंबा के साहू व जडेरा व चुराह के पुखरी व चकलू और डलहौजी के लचोडी व लिग्गा में कार्यक्रम होंगे।
7 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र भटियात के समोट व टुंडी, भरमौर के छतराडी व लेच, चंबा के भनौता व उदयपुर, चुराह के जसोगढ़ व नकरोड और डलहौजी के भलेई व ब्रगांल में कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विशेष प्रचार अभियान के तहत 8 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र भटियात के कामला व सिंहुता, भरमौर के होली व गरोला, चंबा के मंगला व खजियार, चुराह के तीसा व चिल्ली और डलहौजी के बाथरी व देवीदेहरा में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
9 फरवरी को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप लेच के कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र भरमौर के भरमौर और खणी में कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैक्सी ऑपरटरों का विवाद पंजाब और हिमाचल के अधिकारी मिलकर खत्म करेंगे

शिमला, 3 जुलाई :  पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों के बीच इन दिनों तनाव है। पर्यटक सीजन के पीक पर होने के बावजूद तनाव के चलते टैक्सी आपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 जनवरी तक रेस्तरां और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों को चौबीसों घंटे खोलने के संबंध में अधिसूचना जारी – मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवाल शिमला का शुभारम्भ

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान में विंटर कार्निवाल शिमला का शुभारम्भ किया। यह कार्निवाल 2 जनवरी, 2025 को सम्पन होगा।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया…कहा सभी जिलों के प्रमुख स्कूलों में सरकार करवाएगी बच्चों का दाखिला , बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा नहीं, यह मेरा व्यक्तिगत मिशन: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बाल दिवस के अवसर पर रिज शिमला में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया। इसका आयोजन पुलिस एवं...
हिमाचल प्रदेश

मोबाइल नम्बर, आधारकार्ड व ईमेलआईडी अपडेट करने के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय में सम्पर्क करें अभ्यार्थी

ऊना, 22 मार्च – जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा ईईएमआईएस सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड सॉफ्टवेयर में प्रार्थी को अपना...
Translate »
error: Content is protected !!