उपमुख्यमंत्री ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में टेका माथा, बाबा बाल जी का लिया आशीर्वाद : दर्शन बस सेवा के तहत ऊना से वृंदावन के लिए भी चलाई जाएगी बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

by
ऊना, 5 फरवरी – बाबा बाल जी आश्रम में 13 दिनों तक चलने वाले धार्मिक समागम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया तथा राधा कृष्ण की पालकों को कंधों पर उठाकर भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में माथा टेका और बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद भी लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। जिला के काफी स्थानों पर भव्य मंदिर है जोकि स्थानीय जनता की आस्था के केंद्र है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला में प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, डेरा बाबा रूद्रा नंद जी महाराज आश्रम व बाबा बाल जी महाराज का आश्रम है जोकि काफी लम्बे से समय लोगों को धर्म के मार्ग पर ले जाकर प्रभु चरणों में जोड़ने के साथ-साथ सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने का कार्य कर रहे हैं।
बाबा बाल जी महाराज ने बाबा बाल आश्रम से वृंदावन तक एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त बाबा बाल जी ने कहा कि आश्रम में आयोजित होने वाले प्रत्येक धार्मिक आयोजनों को बेहतर ढंग व व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सरकार व प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलता है।
बाबा बाल जी महाराज जी के आग्रह पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिलावासियों की सुविधा के लिए जल्द ही ऊना से वृंदावन के लिए एचआरटीसी का बस रूट संचालित किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोटला कलां स्थित राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण हेतू 25 लाख रूपये राज्य सरकार की ओर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों को सौंदर्यीरण किया जा रहा है ताकि मंदिरों को वैभव व भव्यता बनी रही। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश व अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए दर्शन सेवा प्रणाली के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम के 175 बस रूट चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए एचआरटीसी के 50 बस रूट, अयोध्या के लिए 6 बस रूटों सहित अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए दर्शन सेवा प्रणाली के तहत विभिन्न बस रूट चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी महाराज आश्रम में माथा टेका।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जिला ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, संजीव सैणी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने की दो सगे भाईओं से शादी : एक विदेश में तो दूसरा करता है सरकारी नौकरी

एएम नाथ : हिमाचल प्रदेश के ट्रांस-गिरि क्षेत्र में हुई इस अनोखी शादी ने कई लोगों का ध्यान खींचा है। सिरमौर ज़िले के शिलाई गाँव के प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने लंबे समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से कोलका रूट को बढ़ाया गया जटकरी तक : जटकरी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू- नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि जटकरी गांव के लोगों की मांग को पूर्ण करते हुए चंबा से कोलका रूट पर जाने वाली परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल ऐप के बारे में छात्रों को किया जाएगा जागरूक …नशे के कारोबार से अर्जित सम्पत्तियों की होगी जांच – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक...
हिमाचल प्रदेश

पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण पाए जाने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें पशु पालक – डाॅ सेन

ऊना : हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में पालतू पशुओं में लम्पी चमड़ी रोग का प्रकोप फिर से देखने को मिल रहा है। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!