ठेके पर भर्ती डाकटरों  सहित सभी कर्मचारियों को रेगूलर करने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी पंजाब सरकार के खिलाफ नारेवाजी

by


गढ़शंकर:एनआरएचएम इंप्लाईज एसोसिएशन, पंजाब के आहावान पर आज तीसरे दिन भी पीएचसी पोसी में काम बंद कर कर्मचारियों ने हड़ताल कर रोष प्रर्दशन किया गया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी भी की गई। प्रर्दशन करते हुए कर्मचारियों को संबोधित करते हुए  डा. रमनदीप कौर एफएमओ, डा. संदीप सिंह भोगल एएमओ, डा. नवदीप कौर एएमओ, डा. सीमा भारद्धाज एचएमओ ने एनआरएचएम इंप्लाईज एसोसिएशन ने कहा कि पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से परेशान होकर  ठेके पर भर्ती सभी डाकटर व कर्मचारी  असीमित समय के लिए हड़ताल पर चले गए। लेकिन आज तीसरे दिन भी कर्मचारी हड़ताल पर है लेकिन कोई उनकी मागों व समस्याओं की सुनने को तैयार नहीं है।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मुख्य मांग है कि डाकटरों , स्टाफ नर्स, एएनएम, सीएचओ व कलैरीकल स्टाफ सहित सभी कर्मचारियों को रेगूलर किया जाए। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग में सबसे ज्यादा संख्यां महिलाओं की है तो कोरोना महामारी के चलते तनदेही से डयुटी करती है तो उनके परिवार पीछे से भारी परेशानियों का साहमना कर रहे है। रोष प्रर्दशन में डा. रमनदीप कौर एफएमओ, डा. संदीप सिंह भोगल एएमओ, डा. नवदीप कौर एएमओ, डा. सीमा भारद्धाज एचएमओ,  इंद्रजीत सिंह बीएसीसी, पूजा चौधरी बीएसए, मनदीप सिंह आईए, अरून मिन्हास आईए, सीएचओ भुपिंद्र कौर, नैना भारती, गुरजीत कौर, शवेता, मनीशा राणा, अमरदीप कौर, मधू बाला, संगीता, रजविंदर कौर, स्टाफ नर्स बबीता भट्टी, नवतेज कौर, पलविंदर कौर, प्रवीन बाला, रविंद्र कौर, ममता ढिल्लों व रेखा राणी, फार्मेसी अफसर मनजिंदर सिंह, सतीश लाल दास उपवैद्य, ओकांर सिंह डिसपैंसर आदि के ईलावा आज रोष प्रर्दशन में एएनएम निर्मल कौर, कुलदीप कौर, रणजीत कौर, ममता देवी, निशा देवी व संतोष कुमार आदि भी शामिल हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत 7 विधायक बनेंगे मंत्री, किन्हें ‘पावर’ दे सकती है भाजपा

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद सरकार गठन का इंतजार है। रविवार को नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। दिल्ली में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों समेत अधिकतम...
article-image
पंजाब , हरियाणा

किसान शुभकरण सिंह को दी श्रद्धांजलि : किसानों ने शाम को ​​​​​​शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला

शंबू बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : किसान आंदोलन के आज 12वें दिन स्थिति शांतिपूर्ण रही।किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टालने के बाद अब अभी भी दिल्ली जाने के लिए आए...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने मैडिकल स्टोरों पर लगाए भ्रष्टाचार विरोधी जागरुकता पोस्टर : गांवों के सरपंचों, नबंरदारों व अन्य गणमान्यों को भी किया जागरुक

होशियारपुर, 05 नवंबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज जिले के अलग-अलग स्थानों के मैडिकल स्टोरों...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गांवों के विकास के लिए बांटी ग्रांट पठलावा में सड़क का किया उदघाटन

बंगा :26 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास मात्र दावों से नहीं होता, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने औऱ...
Translate »
error: Content is protected !!