बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा : मंदिर परिसर में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य करे अधिकारी: इंद्र दत्त लखनपाल

by
दियोटसिद्ध 07 फरवरी। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं और अन्य मुद्दों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा और दियोटसिद्ध एवं इसके आस-पास के सभी क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की गई है। इंद्र दत्त लखनपाल ने न्यास के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया कि वे मंदिर परिसर में सभी आवश्यक सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार की दिशा में कार्य करे , ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
बैठक के दौरान न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने न्यास की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी धर्मपाल सिंह, बीडीओ रमेश कुमार, न्यास के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घाटे के और रूट होंगे बंद, बस बेड़ा कम करेगा निगम : एचआरटीसी के 31 डिपो में 3180 बसें –  स्क्रैप होंगे पुराने वाहन

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के रूटों को बंद करने की तैयारी है। अभी तक राज्य सरकार ने 275 रूटों को बंद करने की स्वीकृति दी है। इसमें 107 रूट बंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शूलिनी मेले का किया शुभारम्भ : मेला माता शूलिनी और उनकी बड़ी बहन देवी दुर्गा के मिलन का है प्रतीक

एएम नाथ।   सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। माता शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का जीवंत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हाथ पर सिरिंज का एक निशान.’, पूर्व DGP के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?

चंडीगड़ : पंजाब के पूर्व DGP (ह्यूमन राइट्स) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। अकील के दाहिने हाथ पर कोहनी से करीब 7 सेंटीमीटर नीचे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका

नई दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस को लगातार लग रहे झटकों के चलते एक और बड़ा झटका लग गया । लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। संसद रवनीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!