शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद विक्रमादित्य ने की अधिकारियों के साथ बैठक

by

प्रदेश भर के विकासात्मक कार्यों का लिया जायजाएएम नाथ। शिमला :
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सुक्खू सरकार में लोक निर्माण के साथ-साथ शहरी विकास विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई।
शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शहरी विकास अधिकारियों के साथ एक बैठक की और प्रदेश के अंदर चल रहे विभागीय विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इसकी जानकारी विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
लोक निर्माण विभाग के साथ शहरी विकास की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में कुल 60 नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रदेश भर के अंदर नगरों में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता इन विकास कार्यों में तेजी लाने की होगी। इसके अलावा शहरों को विकसित करने के लिए नई योजनाओं को लागू करने की होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो नगर निगम शिमला और धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चल रहे हैं जो साल 2015 और 2016 में शुरू हुए।
विक्रमादित्य ने कहा कि इन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स के कुछ काम हो गए हैं तो कुछ अभी लंबित है लिहाजा इनको तेजी से करने पर फोकस रहेगा।
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला में पानी की आपूर्ति के लिए सतलुज उठाऊ जल परियोजना के पहले चरण का काम प्रगति पर है तो वहीं इसको पुरी तरह से विकसित करने में भी पूरी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा।
वही ईरान के सेब आयात को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के बागवानों को बचाना केंद्र सरकार का दायित्व है।
इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और केंद्र पर प्रदेश के बागवानों के साथ अन्याय करने का भी आरोप लगाया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल के बागवानों के साथ अन्याय किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सेब पर इंपॉर्टेंट ड्यूटी बढ़ानी चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश के बागवानों की हितों की रक्षा हो।
वहीं बद्दी फैक्ट्री अग्निकांड मामले पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वास्थ्य मंत्री खुद मौके पर गए हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस मामले में जो भी सरकार की ओर से कदम उठाए जाने हैं उन पर काम किया जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी इसके बाद सरकार की ओर से उचित एक्शन लिया जाएगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

व्हाट्स ऐप के माध्यम से लें आयुष घर द्वार कार्यक्रम का लाभ

ऊना- आयुष घर-द्वार कार्यक्रम के तहल लोगों को ऑनलाइन माध्यम से योग क्रियाएं करवाई जा रही हैं। इस बारे जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बद्दी, 29 जनवरी : बद्दी के संडोली में बन रहे हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने विरोध किया है। किसानों ने बरोटीवाला चौक से एसडीएम कार्यालय तक सरकार के खिलाफ रोष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी : HAS ओशीन शर्मा से हुआ था तलाक, अब कौन बनी दुल्हन?

धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भाजपा के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया (36) ने दूसरी शादी की है। धर्मशाला में पूर्व विधायक ने स्वाति कपूर से सात फेरे लिए हैं। इससे पहले, सूबे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियान : विभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

ऊना, 5 जुलाई। इंडियन ऑयल ऊना के पाईपलाईन विभाग ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत विभिन्न हितधारकों के...
Translate »
error: Content is protected !!