डिप्टी कमिश्नर ने सिविल अस्पताल का दौरा कर कोविड- 19 के मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

by

अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट की प्रगति के बारे में भी जानकारी की हासिल
सिविल अस्पताल में कोविड इलाज संबंधी सभी सुविधाएं मौजूद, मरीजों का रखा जा रहा है अच्छा ध्यान
कोविड ड्यूटी में दिन-रात लगे हैल्थ स्टाफ की प्रशंसा कर बढ़ाया हौंसला
होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज सिविल अस्पताल का दौरा कर कोविड मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट की प्रगति संबंधी जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कोविड वार्ड में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी दिन रात कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए काम कर रहे हैं और मरीजों तक हर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा, एस.एम.ओ डा. जसविंदर सिंह भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कोविड मरीजों की देखभाल के लिए लगे स्टाफ से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और उनकी ओर से दी जाने वाली बेहतर सेवाओं के लिए उनकी हौंसला आफजाई भी की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोविड इलाज संबंधी आक्सीजन व सभी दवाईयां मौजूद है और मरीजों का काफी अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने इस दौरान मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की।
अपनीत रियात ने इस दौरान कोविड ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मरीजों की बेहतरी के लिए बिना थके व छुट्टी के दिन रात सेवा कर रहे हैं। इस लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम भी स्वास्थ्य प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों की सुरक्षा के लिए जो कार्य  कर रहे हैं उसको समाज हमेशा याद रखेगा। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही वे घर से बाहर निकलें और मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने व समय- समय पर साबुन से हाथ धोने के निर्देशों का पूरा पालन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बठिंडा में जलाना था तिरंगा – दुबई में माइंड वॉश…आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े मारने वाले आरोपी के खुलासे

अमृतसर :  अमृतसर में 26 जनवरी को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े मारने वाला आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। गणतंत्र दिवस वाले दिन हेरिटेज स्ट्रीट पर डॉ. भीमराव...
article-image
पंजाब

खेल मैदान से लाश आएगी तो कौन भेजेगा अपने बेटे को खेलने : सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब खेल मैदान से इस तरह लाश आएगी तो कौन अपने बेटे को खेलने के लिए भेजेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह को हादसों को देखते...
article-image
पंजाब

ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा, कमलेश कौर घेड़ा को चेयरपर्सन चुना

गढ़शंकर, 27 फरवरी : श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्मस्थली सर गोवर्धनपुर कांशी, बनारस में अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी कमलेश कौर घेड़ा की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं की उपस्थिति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में आठ जून से चौदह जून तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा : रविंदर बिंदु भूंबलां

सात जून को सुबह सात वजे शोभा व कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्री राधा कृष्ण मंडल, माँ ज्वाला जी जागरण कमेटी व समूह संगत द्वारा आठ जून से...
Translate »
error: Content is protected !!