कलाकारों ने नशे की लत से दूर रहने का भी दिया संदेश : गीत, संगीत  के माध्यम से किया जा रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान

by
एएम नाथ। चंबा, 09 फरवरी :  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत भरमौर के 84 परिसर में व ग्राम पंचायत खाणी में मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप लेच   के कलाकारों ने गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रमों का बखान किया।
विभाग के साथ संबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों व गीत संगीत के माध्यम से माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार ने लगभग 04 हजार बेसहारा बच्चों को सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। अनाथ बच्चों की सहायता के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाले हिमाचल देश का पहला राज्य बना है।
कलाकारों ने लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की और आग्रह किया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी पात्र बेसहारा बच्चों तक पहुंचाने में योगदान दें।
इसी तरह लोगों को बताया कि सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपए की महत्वकांक्षी राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वरोज़गार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करना है। योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने का प्रावधान है।
कलाकारों ने उपस्थित युवाओं को नशे से दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने गीत-संगीत के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और राज्य सरकार की स्वरोज़गारन्मुखी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय और ओम लॉजिस्टिक्स समूह के बीच समझौता

बीबीएन, 2 फरवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने ओम इंस्टिट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह संस्थान ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार : गैंग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को देता था झांसा

पंचकुला :   पंचकुला साइबर थाना पुलिस ने 9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  डीसीपी पंचकुला हिमाद्री कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि...
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

ऊना  – हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद संदीप कुमार ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने सीएम राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को वितरित की सहायता राशि

रोहित भदसाली। ऊना, 30 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत गरीब और वंचित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!