आतंकी लंडा का खास गुर्गा राजन भट्टी गिरफ्तार : क्रॉस फायरिंग हुई और राजन भट्टी की टांग पर गोली लगी

by

मोहाली, 8 फरवरी :   स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल ने हेरोइन व हथियार तस्कर राजन भट्टी को सेक्टर-70 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजन भट्टी कनाडा बैठे कुख्यात आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का मुख्य सरगना है।  मौके पर क्रॉस फायरिंग हुई और राजन भट्टी की टांग पर गोली लगी है। उसे किसी गुप्त स्थान पर ले जाया गया है।
राजन भट्टी पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में भगौड़ा था। एसएसओसी कई महीनों से उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। एसएसओसी को आज इनपुट मिली थी कि आरोपी राजन भट्टी मोहाली आया हुआ है। एसएसओसी और एसआईबी ने ज्वाइंट ऑपरेशन दौरान ट्रैप लगाया। जब राजन भट्टी सेक्टर-71 पहुंचा तो उसे भनक लग गई कि स्पेशल सैल के मुलाजिम उसका पीछा कर रहे हैं। राजन भट्टी ने गाड़ी भगा ली। एक कोठी के बाहर जाकर उसने स्पेशल सैल की टीम पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि एक गोली राजन भट्टी की टांग पर लगी है।
पूछताछ में सामने आया है कि राजन भट्टी कनाडा रहते आतंकवादी लखबीर सिंह लड़ा हरीके का खास गुर्गा है और उसी के निर्देशों पर काम करता है। वह लंडा के कहने पर पंजाब में अलग-अलग टारगेट किलिंग व फिरौती का माड्यूल चला रहा था। आतंकवादी लंडा खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले का मुख्य साजिशकर्ता रहा है। राजन भट्टी पिछले आधे दशक से अधिक समय से पंजाब पुलिस का भगौड़ा है । उसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में एनडीपीएस के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये महंगा : लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। इस तनाव के बीच घरेलू और कॉमर्शियल, दोनों ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू...
article-image
पंजाब

416 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ 2 महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 7 जुलाई  : माहिलपुर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो महिलाओं सहित तीन को 416 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ़्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने गन्ने के मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की : किसान संतुष्ट नहीं, कहा हमेशा धोखा देती आई है सरकार

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने के लिए राज्य सहमत मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि गन्ना उत्पादकों को...
article-image
पंजाब

अवैध खनन मामले की जांच तेज, ED ने किया खुलासा : अटैच जमीन पर हो रही थी माइनिंग

चंडीगढ़। ड्रग रैकेट में आरोपित अर्जुन आवार्डी बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला नंगल के नानगरां कलमोट में पड़ती छह एकड़ जमीन में हुई अवैध माइनिंग की जांच के आदेश राज्य सरकार की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!