29 महिला व 40 पुरुष वन गार्ड पूरा किया इंडक्शन कोर्स , ट्रेनिंग मंडल बसी जाना में  हुआ  54वें व 55वें इंडक्शन कोर्स का समाप्ति समारोह : अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग विकास गर्ग ने समारोह में पहुंच कर की परीक्षा परिणामों की घोषणा

by

होशियारपुर, 09 फरवरी:
ट्रेनिंग मंडल बसी जाना होशियारपुर में 54वें (29 महिला वन गार्ड) व 55वें( 40 पुरुष वन गार्ड) का इंडक्शन कोर्स समाप्ति समारोह करवाया गया। इस दौरान परीक्षा के परिणामों की घोषणा अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग विकास गर्ग की ओर से अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। इस कोर्स में वन गार्ड शिक्षार्थियों को विषयों को माहिरों की ओर से वन व जंगली जीवों की सुरक्ष, फारेस्टरी, इंजीनियरिंग व ड्यूटी के दौरान काम आने वाले अलग-अलग विषयों संबंधी लिखित व प्रैक्टीकल जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ उनको शारीरिक तंदुरुस्ती व अनुशासन में रहने की भी ट्रेनिंग दी गई। जिसमें उनको रोजाना सुबह पी.टी ड्रिल व शाम को खेल करवाई गई।
ट्रेनिंग कोर्स के दौरान शिक्षार्थियों को अलग-अलग स्थानों के  पंजाब व पंजाब से बाहर टूर करवाए गए, जिनमें होशियारपुर, ढोलवाहा, महिंगरोवाल, तलवाड़ा, एस.एफ.आर.आई लाडोवाल लुधियाना, छत्तबीड़ जू आदि व पंजाब से बाहर एफ.आर.आई देहरादूर, राजा जी नेशनल पार्क देहरादून, हरिद्वार व गगरेट कत्था फैक्ट्री आदि में भी टूर करवाए गए। कोर्स के आखिरी दिन शिक्षार्थियों की लिखित परीक्षा ली गई व खेल मुकाबले करवाए गए।
इस मौके पर प्रधान मुख्य वन पाल (हौफ) आर.के मिश्रा, चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट(प्लेनज) एन.एस. रंधावा, चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट बसंता राजकुमार, कंजरवेटर संजीव बांसल, वन पाल खोज व प्रशिक्षण सर्कल एस.एफ.आर.आई लाडोवाल सतनाम सिंह, एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा, वन मंडल अधिकारी राजेश कुमार, वन मंडल अधिकारी नलिन यादव, वन रेंजर कोर्स इंचार्ज लाडोवाल लुधियाना जसविंदर सिंह, रेंज अधिकारी अमरिंदर सिंह, वन रेंज अधिकारी कोर्स इंचार्ज होशियारपुर गुरदीप सिंह सहित समूह स्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ड्रोन के जरिए हथियारों और गोला-बारूद की सीमा पार से तस्करी का मामला : मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट की दायर

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सीमा पार हथियार तस्करी मामले में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि वह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर रहमत अली...
article-image
पंजाब

ASI पर किया हमला – पगड़ी भी उतार दी : एएसआई ने जब उसे स्पीकर बंद करने और उतारने को कहा, तो सब्जी विक्रेता राजकुमार गया भड़क

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के लद्देवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब एएसआई ने ई-रिक्शा पर लगाए गए...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी का सीधा मैसेज – ‘किसी भी सूरत में अनुसाशनहीनता नहीं बर्दाश्त

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी हाईकमान ने स्थिति को संभालने की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न : पीयूएसएसजीआरसी के आदित्य बख़्शी को बेस्ट क्लाइंट के तौर पर पुरस्कृत

होशियारपुर।   स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न हुआ। अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक खान भैणी ने अपनी गायकी से उपस्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!