210 युवाओं को मौके पर ही दिए ऑफर लैटर : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है एचपीकेवीएन: अतुल कड़ोहता

by
भोरंज 10 फरवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने शनिवार को भोरंज के मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम संजय स्वरूप ने किया। इस रोजगार मेले में करीब 17 कंपनियों ने लगभग 1400 पदों के लिए मैट्रिक और बारहवीं पास युवाओं से लेकर आईटीआई, पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारक, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं के साक्षात्कार लिए।
मेले में भोरंज और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लगभग 400 युवाओं ने भाग लिया और इस दौरान विभिन्न कंपनियों ने लगभग 210 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार निगम प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन करेगी, ताकि पढ़े-लिखे युवाओं को विभिन्न कंपनियों में अच्छा रोजगार मिल सके।
अतुल कड़ोहता ने बताया कि भोरंज में भी विधायक सुरेश कुमार के विशेष आग्रह पर यह रोजगार मेला आयोजित किया गया और क्षेत्र के युवाओं ने इसका भरपूर लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के आयोजन के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास के लिए भी निगम व्यापक कदम उठा रही है। इसके लिए निगम की ओर से कई व्यावसायिक कोर्स आरंभ किए गए हैं। युवाओं को इन कोर्सों का भी लाभ उठाना चाहिए।
निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच ने मेले के आयोजन में सहयोग के लिए विधायक सुरेश कुमार, उपमंडल प्रशासन, अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और कांग्रेस के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं और अन्य गतिविधियों का भरपूर लाभ उठाने की अपील भी की।
इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य रोशन लाल शर्मा, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, पंचायत समिति सदस्य वीना देवी, पैंशन फेडरेशन के प्रधान जगदीश चंद, जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र कुमार, उपमंडल रोज़गार अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, रिंकू जरियाल, कौशल विकास निगम के सदस्य मोहित, अक्षय, अनीश, पंकज, श्याम लाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सदस्य मोहित, अक्षय, अनीश, पंकज, श्याम लाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर बॉडी बिल्डिंग में रणवीर राजपूत ने जीता स्वर्ण पदक

तीन क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर रहे दून विधानसभा के बरोटीवाला के रहने वाले है रणबीर बीबीएन, 27 अप्रैल (तारा) : बरोटीवाला के युवा रणवीर राजपूत ने बॉडी बिल्डिंग में अंडर 23 में गोल्ड मैडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आगजनी से मकान की ऊपरी छत सहित घास की 1000 पूलें जलकर राख़ : हिमगिरी के टिकरी गाँव में

चम्बा : चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत हिमगिरी के टिकरी गाँव में भयानक आगजनी की घटना में प्रभावित परिवार क़ो लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है। यहाँ एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंडोगा में रेड इंडस्ट्री की स्थापना पर रोक : केवल ग्रीन तथा ऑरेंज सूची में शामिल उद्योग ही होंगे स्थापित

शिमला :   हरोली का पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र प्रदूषण मुक्त होगा। प्रदेश सरकार ने पंडोगा व इसके आसपास के इलाकों को प्रदूषण मुक्त रखने के मकसद से इस औद्योगिक क्षेत्र में रेड इंडस्ट्री की स्थापना...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा *** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल* *** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित* एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!