पंजाब में अकाली दल और भाजपा गठबंधन में फंस गया पेंच

by

चंडीगढ़  पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन की बातचीत लगभग फेल हो गई है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक साथ चुनाव ना लड़ने के ऐलान बाद बीजेपी ने रणनीति बदल दी है।   दरअसल, किसान आंदोलन, सिख बंदियों की रिहाई के मामलों को लेकर अकाली दल की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही पंजाब की भाजपा लीडरशिप भी गठबंधन के पुराने फार्मूले के तहत ज्यादा सीटें अकाली दल को देने के हक में नहीं है।

                                                 अमित शाह ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल और अन्य क्षेत्रीय दलों के एनडीए में शामिल होने की संभावना को लेकर  कहा कि हम फेमिली प्लानिंग पर विश्वास करते हैं, लेकिन राजनीति में नहीं करते हैं। हम हमेशा चाहते हैं कि हमारा गठबंधन बढ़े और हम हमेशा नए सहयोगियों का स्वागत करते हैं। हमारी विचारधारा जनसंघ के समय से एक ही रही है. जो लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं वे आ सकते हैं। एनडीए में अकाली दल की दोबारा एंट्री के बारे में शाह ने कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन कुछ भी तय नहीं हुआ है।  पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि भाजपा और अकाली दल में गठबंधन तय है और इसका ऐलान कभी भी संभव है। हालांकि सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ था, जिस पर बातचीत होनी थी। आकली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल इस समय आम आदमी पार्टी की सरकार की कथित विफलताओं को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ पर हैं। शुरुआत में बादल राज्य के 13 संसदीय क्षेत्रों में से पांच और 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 45 को कवर कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मालविंदर सिंह कंग ने किया हलका गढ़शंकर की मंडियों का दौरा

गढ़शंकर, 9 अक्तूबर : आनंदपुर साहिब के सांसद  मालविंदर सिंह कंग ने आज हलका गढ़शंकर की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर धान की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू ने मांगों के समाधान हेतु डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा …..बजट आने के बावजूद, नवांशहर के अधिकारी हर बार मानदेय देने में करते हैं देरी : लखविंदर कौर नवांशहर

नवांशहर। आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन (सीटू) की जिला कार्यसमिति सदस्य जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह शहीद भगत सिंह नगर जी से मिलीं। जिला अध्यक्ष बलजीत कौर ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश के आपदा प्रभावित आंकड़े में झूठ बोल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

यात्री ओवरचार्जिंग का आरोप लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री का रहे हैं हम फ्री बस चल रहे  सदन में ही उपमुख्यमंत्री 3000 लोगों और मुख्यमंत्री 15 हजार लोग फंसने की बात करते हैं आपदा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने किया प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 16 जून।  चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आज गांव इटावा के बाहर स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!