जूठे बर्तन और शौचालय की सफाई… श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर सिंह बादल को सुनाई धार्मिक सजा

by

अमृतसर :   अकाली दल की सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी राम रहीम को माफी और बेअदबी के मामले में सुखबीर बादल और बाकी सिख मंत्रियों को सजा सुना दी गई है। इस मामले को लेकर पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल स्थित श्री अकाल तख्त साहिब पर सोमवार को पांच सिख साहिबानों की मीटिंग हुई।

श्री अकाल तख्त साहिब में व्हीलचेयर पर पहुंचे सुखबीर बादल ने अपनी गलती कबूल ली है। उन्होंने राम रहीम को माफी देना और गोली कांड का गुनाह भी कबूल किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान हमसे कई गलतियां हुई है। वहीं प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि मुझे पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

सुखबीर बादल को सजा
सुखबीर बादल को श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) के घंटाघर के बाहर ड्यूटी करनी होगी। इस दौरान उनके गले में तख्ती और हाथ में बरछा रहेगा। ये सजा उन्हें 2 दिन के लिए दी गई है। इसके बाद 2 दिन श्री केसगढ़ साहिब, 2 दिन श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, 2 दिन श्री मुक्तसर साहिब और 2 दिन श्री फतेहगढ़ साहिब में सेवादारों वाला चोला पहनकर हाथ में बरछा लेकर ड्यूटी करेंगे। बादल चोट के चलते ये ड्यूटी वह व्हीलचेयर पर बैठ कर देंगे। जत्थेदार ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल इन साहिबों में ड्यूटी के बाद एक-एक घंटा लंगर घर में जाकर संगत के जूठे बर्तन साफ करेंगे। साथ ही एक घंटा बैठकर कीर्तन सुनना होगा और श्री सुखमणि साहिब का पाठ करना होगा। इसके अलावा पूर्व CM स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से फक्र ए कौम सम्मान वापस लिया जाएगा।

सुखबीर के वजीरों को भी सजा
साल 2015 में बादल कैबिनेट मेंबर रहे वह सभी 3 दिसंबर को 12 बजे से लेकर 1 बजे तक दरबार साहिब के बाथरूम साफ करेंगे। जिसके बाद नहा कर वह लंगर घर में सेवा करेंगे। बाद में श्री सुखमणि साहिब का पाठ करना होगा। इन्हें भी श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से तख्ती पहनाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया

गढ़शंकर: बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में कामर्स व इकनामिक्स विभाग द्वारा करियर गाइडैंस व पलेसमैंट सैल के सहयोग से बी.काम. तृतीय भाग के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत : तीसा में सड़क से फिसलकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार

मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य सीएम सुखविंदर सिंह व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया जताया‌ एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल में बीते कई दिनों से प्राकृतिक आपदा के साथ सड़क हादसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉलेज में छात्र ने क्लासरूम में छात्रा को मारी गोली….फिर खुद को भी किया शूटपिस्टल और सबके सामने मारी दी गोली ! एकतरफा प्यार की खूनी कहानी

तरनतारन : तरनतारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. माई भागो लॉ कॉलेज के क्लासरूम में एक छात्र ने अपनी महिला दोस्त पर...
Translate »
error: Content is protected !!