एनडीए में शामिल हो सकती हे यह पार्टियां :

by

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव की चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा की कोशिश एनडीए को विस्तार देने की है। चुनाव के नजदीक आते देख चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और पंजाब के श‍िरोमण‍ि अकाली दल के एनडीए में हिस्सा बनने की चर्चा तेज है। सूत्रों की मानें तो आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी  प्रमुख चंद्रबाबू नायडू बीजेपी नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। उनके और भाजपा हाईकमान से बीच बातचीत अंतिम दौर में है। ऐसे में बीजेपी और तेलुगु देशम पार्टी पार्टी के बीच कभी भी चुनावी गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

वहीं शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की रूपरेखा लगभग तैयार है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों दलों के बीच कभी भी औपचारिक ऐलान हो सकता है। सूत्रों ने इस बात की तस्दीक की है कि दोनों पार्टियों के बीच अब सिर्फ सीट बंटवारे पर पेंच फंसा है। ऐसे में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात बनने के बाद दोनों दलों के बड़े नेता एक साथ चुनावी मंच पर नजर आ सकते है।

जानें कहां फंसा है पेंच :  किसान आंदोलन, सिख बंदियों की रिहाई के मामलों को लेकर अकाली दल की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही पंजाब की बीजेपी लीडरशिप भी गठबंधन के पुराने फार्मूले के तहत ज्यादा सीटें अकाली दल को देने के हक में नहीं है। शिरोमणि अकाली दल पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 8 पर खुद लड़ना चाहता है और 5 सीटें बीजेपी को देना चाहता है। वहीं बीजेपी अपने बढ़ते जनाधार को देखते हुए ज्यादा सीटें लेने पर अड़ी हुई है। भाजपा ने जो फार्मूला तैयार किया है उसके मुताबिक अकाली दल को 7 और खुद 6 सीटों पर लड़ने की योजना है।

पश्चिमी यूपी में BJP को मिल सकती है बढ़त : आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी का बीजेपी में आना लगभग तय हैं। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद डिवीजन के साथ ही मेरठ, अलीगढ़ और आगरा में लोकसभा की करीब 18 सीटें हैं, यहां बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।ऐसे में अगर भाजपा के साथ आरएलडी का चुनावी गठबंधन का ऐलान होता है तो इसका सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा। आरएलडी का बेस्ट भाजपा के साथ बेस्ट कॉम्बिनेशन पहले भी रहा हैं।

भाजपा  आरएलडी का जानें पूराना इतिहास : साल 2002 के यूपी विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जिसमें उसके 14 विधायक जीते थे. वहीं 2009 लोकसभा चुनाव भी रालोद ने भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था, तो उसने अप्रत्याशित जीत हासिल की थी। भाजपा गठबंधन में रालोद के 5 सांसद लोकसभा चुनाव जीते थे। ऐसे में पुराने इतिहास को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सपा-आरएलडी का गठबंधन हो सकता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे महामाई का जागरण आरंभ होगा : गांव भाम के प्राचीन मां भामेश्वेरी मंदिर में 70 वे वार्षिक समागम को समर्पित प्रभात फेरियां निरंतर जारी

* 31 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे क्वालियां शुरू होंगी * 30 जुलाई को जागरण में  महिंदर पाल रंगीला, पुरी एंड पार्टी शंकर,नीलम जस्सल ठकरवाल,सन्नी सहगल,जोगी अलावल पुर,जस्सी भाम,दीपक दुर्गा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अब ‘अवैध’… पार्किंग और फ्यूल पर लगेगा प्रतिबंध, नए दिशा-निर्देश जारी

नई दिल्ली । दिल्ली की सरकार ने पुरानी हो चुकी गाड़ियों के प्रबंधन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परिवहन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 2024 से दिल्ली में 10 साल से...
article-image
पंजाब

आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथी के ऊपर पंजाब सरकार ने ऐक्शन लिया है। पंजाब से राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की...
article-image
पंजाब

बेटियों को सामाजिक सुरक्षा, समानता और शिक्षा दिलाने के प्रति पंजाब सरकार वचनबजद्धः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

डिप्टी स्पीकर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी में ब्लॉक स्तरीय समारोह में की शिरकत, गुरु सेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग पनाम गढ़शंकर में हुआ कार्यक्रम संपन्न...
Translate »
error: Content is protected !!