परवाणु नेशनल हाइवे-5 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, कार को मारी टक्कर, दो की मौत 

by
एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश के प्रवेश द्वारा परवाणु-कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार शिमला की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच बने डिवाइडर को तोड़ कर दूसरी लेन में घुस गया और चंडीगढ़ की ओर जा रही एक कार से जा टकराया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं। हादसा इतना गंभीर था कि जिस कार से यह ट्रक टकराया वे पूरी तरह से प्रेस हो गई है। घटना की सुचना मिलते ही परवाणु पुलिस तुरंत मौक़े पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
वहीं घटना की सुचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई तो अग्निशमन विभाग का भी बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच पुलिस विभाग के साथ मिल कर बचाव कार्य में जुट गया। अंतिम सुचना मिलने पर जिस कार को टक्कर मारी गई उस कार से दो लोगों को निकाल लिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग का रेस्कियू ऑपरेशन जारी था। अग्निशमन अधिकारी रविंदर शर्मा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं अग्निशमन का सांझा रेस्कियू ऑपरेशन जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर में राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव का आगाज : भव्य शोभायात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग

आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ, सरकारी प्रदर्शनियों में दिखी विकास योजनाओं की झलक  एएम नाथ। जयसिंहपुर, 18 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे : जयराम ठाकुर

विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव बोले, पहले की तरह 90:10 अनुपात की तर्ज पर मिलेगा हिमाचल को लाभ, कार्यदिवस बढ़ाने से भी पहाड़ी राज्य को मिला फायदा एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हर महीने 8 लाख का सेवा-पानी… ..एक WhatsApp कॉल ने खोल दी DIG की पोल : घर में मिला था 5 करोड़ कैश

चंडीगढ़ : सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज तर्रार IPS अधिकारी और रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने हरचरण सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी साई सडक़ के सुदृढीकरण के सरकार ने बजट की स्वीकृत

12 करोड़ 76 लाख 33 हजार रुपये किए जाएंगे व्यय जल्द ही इसके टैंडर लगाए जाएंगे। बीबीएन, 20 फरवरी (तारा) : बद्दी रेड लाईट चौक से वर्धमान चौक तक लगभग 5 किलोमीटर सडक़ के सुदृढ़ीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!