ऊना में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, पालकवाह में आरटी-पीसीआर लैबः सत्ती

by
सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार
ऊना – ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिससे 200 बैड को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश सरकार, केंद्र की सहायता से लगाएगी। आने वाले समय में पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन गैस की सप्लाई निर्माणाधीन मातृ-शिशु अस्पताल को भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। ऐसे में एक टीम जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए ऊना का दौरा करेगी तथा जल्द ही प्लांट लगाया जाएगा।
सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऊना जिला के पालकवाह में आरटी-पीसीआर लैब की स्थापना को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि 3.95 करोड़ रुपए की लागत से आरटी-पीसीआर लैब स्थापित की जाएगी, जिससे कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। अभी तक ऊना के सैंपल टांडा व पालमपुर में टेस्टिंग के लिए जा रहे हैं तथा इनकी रिपोर्ट आने में 4-5 दिन की देरी हो रही है। ऊना में आरटी-पीसीआर लैब की स्थापना से टेस्टिंग जिला में ही संभव हो पाएगी, जिससे अनावश्यक देरी से छुटकारा मिलेगा तथा कोरोना संक्रमित के इलाज में मदद मिलेगी। उन्होंने जिला ऊना को आरटी-पीसीआर लैब तथा ऑक्सीजन प्लांट देने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कोरोना संकट से मुकाबला करने के लिए बेहतर कदम उठा रही है तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल को 300 बैड का बनाने का फैसला किया तथा इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में 76 पद भरने को भी मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से जिला ऊना की जनता को आने वाले समय बहुत बड़ा लाभ मिलेगा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। सत्ती ने मुख्यमंत्री का इस फैसले के लिए भी धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा, शशि थरूर , नितिन गडकरी… भारत के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर इन नामों की चर्चा

नई दिल्ली :  क्या शशि थरूर भारत के अगले उपराष्ट्रपति बनेंगे? जगदीप धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद अटकलों का दौर लगातार जारी है। इस पद को लेकर अलग-अलग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज लेने से इंकार : डॉक्टरों ने दी ये सलाह

चंडीगढ़ :  पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश भर से 24 टीमें पहुंची घुमारवीं, विभिन्न राज्यों की कुल 30 टीमें ले रही हैं भाग…69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को प्रातः 11 बजे करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

घुमारवीं (बिलासपुर), 31 जनवरी: जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!