“मिस अर्थ इंडिया” 2022 वंशिका परमार पहुंची शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला :   मिस अर्थ इंडिया 2022 वंशिका परमार ने मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।
हमीरपुर जिला के नादौन उपमण्डल के धनेटा गांव से सम्बंध रखने वाली वंशिका ने 19 वर्ष की आयु में नवम्बर, 2022 में फिलीपीन्स में आयोजित प्रतियोगिता में यह खिताब हासिल किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि से अन्य लड़कियों को भी अपनी पसंद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।
उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने वंशिका से महिला सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार के प्रयासों को संबल प्रदान करने तथा एकल बेटियों के कल्याण के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।
वंशिका परमार ने प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में अपना सहयोग प्रदान करने की भी इच्छा जताई।
उन्होंने अवगत करवाया कि वह वर्ष-2023 में घाना की पर्यटन दूत रह चुकी हैं और फिलीपीन्स में भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के अभियान से जुड़ी रही हैं।
इस अवसर पर वंशिका परमार की माता रितु परमार तथा पिता ग्रुप कैप्टन सुशील कुमार परमार भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चाचा नेहरू की मजबूत नींव के कारण ही भारत बुलंदियों पर- विधायक चन्द्रशेखर

सुंदरनगर, 14 नवम्बर : सुंदरनगर के डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय व पारंपरिक उत्पादों की मार्केटिंग के लिए उठाए जाए और अधिक प्रभावी कदम- DC अपूर्व देवगन

शहरी आजीविका मिशन के तहत पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न एएम नाथ । चंबा, 31 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित किए गए चंबा के स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा में बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार, दो की मौत एक घायल

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के तीसा उपमंडल के नकरोड चांजू बेघईगढ़ सड़क पर एक बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम सरकार ने हिमाचल को आर्थिक दिवालियापन की तरफ धकेला : मुकेश अग्निहोत्री

सोलन : हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन में धकेला है। प्रदेश लगातार कर्जों के बोझ तले डूब रहा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!