विधायक चैतन्य शर्मा ने DC जतिन लाल का जिला कार्यभार संभालने पर किया स्वागत : सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से सुदृढ़ किया जाएगा गगरेट विस का बुनियादी ढांचा – चैतन्य शर्मा

by
विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
ऊना, 13 फरवरी – गगरेट विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक चैतन्य शर्मा ने मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल को जिला ऊना का पदभार संभालने पर स्वागत कर जय माता भद्रकाली की फोटो, शॉल, टोपी व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी ली। बैठक में जिला के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जिला विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए उपायुक्त की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि गगरेट को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में गगरेट क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के दृष्टिगत औद्योगिक क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि यहां के स्थानीय युवाओं को घर द्वार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को गगरेट विस के ग्रामीण लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से गगरेट विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली व रोजगार के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूर्ण किया जा सके। इसके अतिरिक्त चैतन्य शर्मा ने जय माता भद्रकाली मंदिर के साथ-साथ अन्य गगरेट के अन्य धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए उपायुक्त से सहयोग करने का आग्रह भी किया।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि शीघ्र ही गगरेट का दौरा कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निपटाया जा सके तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों में तेज़ी लाई जा सके।
इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, लोक निर्माण विभाग के एसई जीएस राणा, एसई जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, डीएफएससी राजीव शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, बीडीओ गगरेट, उप निदेशक पशु पालन विभाग विनय शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान,एसडीओ पीडब्ल्यूडी गगरेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख के गहने चुराए – आए थे कबाड़ी के भेष में : 4 युवकों सहित खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  मंडी :    मंडी जिले के करसोग थाना के अंतर्गत 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इसी साल 31 मार्च 2024 की रात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 19 जुलाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 20 जुलाई को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सुबह 11 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कई राजनीति में बड़ा मोड़ : पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा फूंकेंगे ‘तीसरे विकल्प’ का शखानंद

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक दो-दलीय राजनीति में अब एक बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता डॉ. राम लाल मारकंडा ने प्रदेश में एक...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, इलाज के लिए जेवर गिरवी रखने वाली लम्बो देवी समेत अन्य मरीजों से मिले

चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, इलाज के लिए जेवर गिरवी रखने वाली लम्बो देवी समेत अन्य मरीजों से मिल एएम नाथ। चंबा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर देर शाम चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंच कर...
Translate »
error: Content is protected !!