DC ने एमसीएच सेंटर ऊना का किया औचक निरीक्षण : प्रबंधन को देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिए दिशा-निर्देश

by
ऊना, 3 अप्रैल – उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को मातृ शिशु देखभाल अस्पताल (एमसीएच सेंटर) ऊना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां माताओं व बच्चों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल प्रबंधन को देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में सीवरेज़ प्रणाली समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं को भी जांचा ।
उपायुक्त ने अस्पताल में बन रही लिफ्ट तथा क्षेत्रीय अस्पताल से एमसीएच सेंटर को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को शेष कार्य को तीव्रता से करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को जल्द लाभ मिलना सुनिश्चित हो ।
जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन को यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हें पर्ची बनाने से लेकर उपचार तथा परीक्षण की सुविधा में सुगमता रहे।
इस मौके पर सीएमओ संजीव वर्मा, एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, एमओएच डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को किया याद : चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने की शिरकत

एएम नाथ। कांगड़ा 14 अक्तूबर। । हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अपनी कार्य निष्ठा के लिए समर्पित जन-जन के नायक नगरोटा और हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों में अपने कार्यों से अपने आप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 5 लाख की आमदनी : पटड़ीघाट में सहकारी सभा ने 30 बीघा बंजर भूमि पर लगाया एक मैगावाट का सोलर प्रोजैक्ट

एएम नाथ।  मण्डी  : जिला मण्डी के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट में स्थित “दि बताहुता एग्रीकल्चर सर्विस को-ओपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पटड़ीघाट” ने सरकार की सौर उर्जा नीति के तहत अक्षय उर्जा पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव : चुनाव में छात्राओँ की रहेगी अहम भूमिका, कुल वोटो में से 70 फीसदी छात्रायों के वोट, प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में 6 सितंबर को होने वाले स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन के साथ पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर में 75 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 24 विभागों में निकले पद; स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़/ बिलासपुर , 4 जून 2026:  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 24 विभिन्न विभागों में 75...
Translate »
error: Content is protected !!