“कांग्रेस फोबिया” से ग्रसित हो चुके हैं जयराम, जिन्हें नजर ही नहीं आ रहीं पूरी हो चुकी 5 गारंटियां : कर्नल शांडिल

by

वास्तव में ही जयराम का गणित कमजोर, ओपीएस मांगने पर कर्मचारियों को कहा था चुनाव लड़ो

एएम नाथ। शिमला :
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हैं। उन्हें नींद में भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस नेता नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, पूरी कांग्रेस मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। कांग्रेस सरकार 15 महीने के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियां पूरी कर चुकी है, नेता प्रतिपक्ष को वे क्यों नजर नहीं आ रही।
विपक्ष का काम सिर्फ विरोध करना नहीं होता, अच्छे कामों की सराहना भी विपक्षी दल को करनी चाहिए।
शांडिल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की याद्दाश्त भी कमजोर है। वह यह कैसे भूल गए कि ओपीएस मांगने पर उनकी सरकार ने कर्मचारियों पर लाठियां और वाटर कैनन चलवाई थीं।
जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कहा था कि अगर कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन चाहिए तो नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ लें।
नेता प्रतिपक्ष किस मुंह से कह रहे हैं कि उन्होंने ओपीएस का विरोध नहीं किया। अगर जयराम कर्मचारियों के हितैषी हैं तो एनपीएस के अंशदान के 9000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से वापस दिलाने में मदद करें।
नेता प्रतिपक्ष घड़ियाली आंसू न बहाएं, जनता जान चुकी है कि वोट के जरिये चुनी सरकार को नोटों के दम पर गिराने का प्रयास किसने किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर का गणित वास्तव में ही कमजोर है। 68 विधायकों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक थे और तीन निर्दलीयों का समर्थन था।
तब भी सरकार के पास पूर्ण बहुमत था, अब 62 विधायक विधानसभा में होने होने पर कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं, और सरकार के पास स्पष्ट बहुमत है।
फिर जयराम कैसे कह रहे हैं कि सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं। विपक्षी दल भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उसने राज्यसभा की एक सीट खरीद फरोख्त कर जीती। भाजपा के चेहरे का नकाब जनता के सामने उठ चुका है।
शांडिल ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की घोषणा बजट के बाद हुई, उसे कैबिनेट मंजूरी देकर 800 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी कर दिया गया। योजना की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
लाहौल व स्पीति में तो महिलाओं के खाते में पहली किश्त भी आ चुकी। जब योजना चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले से चल रही है तो भाजपा व नेता प्रतिपक्ष उसे क्यों रुकवाना चाह रहे हैं।
जयराम महिलाओं को बताएं कि वह क्यों नहीं चाहते कि योजना जारी रहे। जयराम ठाकुर ने तो अपने कार्यकाल में कुछ किया नहीं अब कांग्रेस सरकार सुख आश्रय योजना, युवाओं के लिए 680 करोड़ की स्टार्ट योजना, दूध पर एमएसपी, मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी में 60 रुपये की एकमुश्त वृद्धि के साथ बजट में अनेक जनहितैषी योजनाएं लाई है तो भाजपा को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती दिख रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब, सेक्स की गोली और गर्लफ्रेंड. रात में कमरे से निकल छटपटाने लगा युवक…..मौत

गवालियर : होटल में महिला मित्र के साथ पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक लखनऊ का रहने वाला था। वह काम के सिलसिले में ग्वालियर आया था। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को शुरूआत

उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना, 12 जनवरी – लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरूआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में चलाया जाएगा मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान- निवेदिता नेगी

मंडी, 11 जनवरी। जिला मंडी में मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा जिसमें बच्चों के अधिकारों, बाल यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, नशीली दवाओं व शोषण से बचने के तरीकों बारे आम जनमानस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धार्मिक आस्था के साथ पडियार देवता की पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ जोहड़जी का दो सप्ताह तक आयोजित ऐतिहासिक मेला

पट्टा मेहलोग (गिरधारी लाल कश्यप) : बद्दी उपमंडल के ऐतिहासिक धर्मिक स्थल जोहड़ जी साहिब गुरुद्वारा परिसर में पिछले दो सप्ताह से चल रहे धार्मिक मेले का कौड़ा राक्षस के उद्धार की कथा के...
Translate »
error: Content is protected !!