राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव कार्यक्रम से राष्ट्रीय स्तर पर युवा सोच को मंच :  नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा किया जाएगा जिला स्तर पर जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव का आयोजन

by
शिमला 13 फरवरी – नेहरू युवा केंद्र शिमला ,युवा मामले विभाग भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव का आयोजन किया जाता है । इसका आयोजन तीन चरण में किया जाता है – जिला,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव का आयोजन नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा जिसमें 01 फ़रवरी 2024 तक 18-25 की आयु पूर्ण कर चुके युवा भाग ले सकते है ।
जिला स्तरीय युवा संसद का विषय भारत को एक वैश्विक गुरु बनाना :- भारत की आर्थिक शक्ति बढ़ाने में युवा उघमियों की भूमिका , युवाओ द्वारा संचालित प्रक्षेपवक्र विकास द्वारा भारत को आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की तरफ़ ले जाना , सशक्त भविष्य -युवा नेतृत्व पहल के माध्यम से ज़िम्मेदार समुदाय के लिए मार्ग प्रशस्त करना | तीन उल्लेखित विषयो में से किसी भी एक विषय पर प्रतिभागी द्वारा 4 मिनट का भाषण दिया जाएगा ।
जिला स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागीयो का चयन राज्य स्तर की राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया जाएगा ,राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेगे ।राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम ,द्वितीय , तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओ को दो लाख ,डेढ़ लाख ,एक लाख की राशि प्रदान की जाएगी वहीं पचास हज़ार के दो सांत्वना पुरस्कार दिये जाएँगे ।
ज़िला स्तरीय युवा संसद में भाग लेने के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है । पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी है।
पंजीकरण के लिए www.mybharat.com पर इवेंट में जाकर ज़िला युवा संसद उत्सव में पंजीकरण करे अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र शिमला कार्यालय मे अथवा 0171-2567178, 8739951862 पर संपर्क करे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

एएम नाथ । शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, और खुशहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश हितों की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में निर्णायक पहल …कभी भी प्रदेश हितों के साथ समझौता नहीं करूंगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हितों से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी कर हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत नेतृत्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्यों को दें प्राथमिकता : कुलदीप पठानिया , ..m.भटियात में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से विधानसभा अध्यक्ष ने किया संवाद

जनसेवा और क्षेत्र का विकास हो जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता : पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सोमवार को भटियात विकासखंड के नव निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

CBI के नए डायरेक्टर , हिमाचल के कांगड़ा के कस्बा गर्ली परागपुर के प्रवीण सूद : 22 साल की उम्र में IPS बने थे, कर्नाटक राज्य के है मौजूदा DGP

नई दिल्ली : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के दूसरे दिन ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!