भाई व उसका दोस्त ही निकला बहन का कातिल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई

by

22 अप्रैल को 9 गोलियां मार कर मनप्रीत को सीकरी अड्डे पर फेंक गए थे दोनों दोषी: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल, पुलिस की दोनों टीमों की ओर से दिन-रात एक कर दोषी किए काबू
– मृतक मनप्रीत ने मर्जी से करवाई थी शादी, तलाक लेकर मायके जाना चाहती थी पर भाई हरप्रीत को नहीं था मंजूर
होशियारपुर : बीती 22 अप्रैल को थाना बुल्लोवाल के अंतर्गत आते गांव सीकरी अड्डे में हुए अंधे व सनसनीखेज कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए जिला पुलिस ने मृतका मनप्रीत कौर के छोटे भाई व उसके  एक दोस्त को गिरफ्तार कर घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया गया रिवाल्वर व 3 गाडिय़ां भी बरामद की है।
स्थानीय पुलिस लाइन में इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि खडियाला सैनियां निवासी मनप्रीत कौर की हत्या के दोष में उसके छोटे भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी शेरपुर तख्तपुरा थाना जीरा जिला फिरोजपुर व उसके दोस्त इकबाल सिंह निवासी देलोवाल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मनप्रीत के कत्ल के बाद सभी पक्षों की बारीकी से जांच करते हुए पुलिस की ओर से धारा 302, 34 आई.पी.सी व 25-54-59 आर्म एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की दो टीमें बनाई गई थी, जिनमें से पहली टीम एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू के नेतृत्व में डी.एस.पी(जांच) राकेश कुमार व सी.आई.ए इंचार्ज शिव कुमार व दूसरी टीम में डी.एस.पी(ग्रामीण) गुरप्रीत सिंह व एस.एच.ओ बुल्लोवाल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से घटना से जुड़े पहलुओं को प्रोफेशनल व साइंटिफिक ढंग से खंगालते हुए 7 मई को दोनों दोषी काबू किए गए, जिनका 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मामले की तह तक पहुंचते हुए पुलिस टीमें 5 दिन लगातार मोगा व फिरोजपुर जिलों में रही ताकि दोषियों को काबू किया जा सके। घटना संबंधी और जानकारी देते हुए नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मनप्रीत कौर ने करीब 8 वर्ष पहले परिवार की मर्जी के बिना होशियारपुर के गांव खडियाला सैनियां निवासी पवनदीप सिंह से विवाह करवा लिया था व बाद में घरवाले के साथ अनबन के कारण उसका अदालत में तलाक का केस चल रहा था। उन्होंने बताया कि मनप्रीत कौर दोबारा अपने मायके जाना चाहती थी परंतु उसके भाई हरप्रीत सिंह जो कि हैप्पी सरपंच के नाम से भी जाना जाता है को यह मंजूर नहीं था, जिसने साजिश रच कर मनप्रीत कौर का कत्ल कर दिया।
जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि कत्ल से एक दिन पहले दोषियों की ओर से इनोवा गाड़ी में रैकी भी की गई व अगले दिन वे स्कारपियो गाड़ी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इकबाल सिंह गाड़ी को चला रहा था व मनप्रीत का भाई गाड़ी से पिछे वाली सीट में छिपा हुआ था। दोनों ने आते समय एक राहगीर से मोबाइल फोन भी छीन लिया था, जिससे इकबाल ने मनप्रीत को व्हाट्सएप काल की थी ताकि काल ट्रेस न हो सके। जबकि मनप्रीत मेन रोड से पहुंची तो इकबाल ने उसे कोई जरुरी बात करने का कह कर उसको पिछली सीट पर बैठने के लिए कहा जहां हरप्रीत ने मनप्रीत का साफे से गला घोंट दिया व वह बेहोश हो गई। थोड़ा आगे गांव सीकरी के नजदीक मनप्रीत को बाहर ले जाकर अपने 32 बोर के रिवाल्वर से 9 गोलियां मारकर उसका कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि दोषियों ने माना की करीब एक माह पहले भी हरप्रीत की फार्चूनर गाड़ी में उन्होंने रैकी की थी। पुलिस की ओर से घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग तीनों गाडिय़ां बरामद कर ली गई हैं।
वर्णनीय है कि इकबाल सिंह के खिलाफ पहले भी माइनिंग एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल : इन देशों पर होगा सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली : रूस ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित करने वाला अहम फैसला लेते हुए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने की तैयारी की है। उप-प्रधानमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर कूड़ा बीनने वाले पूर्व IPS को मिलेगा पद्मश्री

चंडीगढ़ :  पिछले साल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इमसें एक 88 वर्षीय बुजुर्ग चंडीगढ़ की सड़क पर कचरा बीनते दिखे। वे इस उम्र में हर रोज सड़क से कचरा उठाकर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में और तेज की जाएगी विकास कार्यों की गति: ब्रम शंकर जिम्पा : कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 45 में सीवरेज निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 07 जनवरी :   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलने वाली पंजाब सरकार अलग सोच के साथ कार्य करती है और हम...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट ने दिया झटका….चंडीगढ़ पुलिस को SIT बना चार हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश ….कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ मारपीट मामला

चंडीगढ़ : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ केस में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ पुलिस को यह जांच चार हफ्तों में पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!