कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की घोषणा

by

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अपने राज्य सभा के लिए प्रत्याशियों घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक सोनिया गाँधी को राजस्थान से, डॉ. अखिलेश प्रासाद सिंह, महाराष्ट्र से चन्दर्कांत हडोर और हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमें सभी विधायकों को बुलाया गया है। राज्यसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। नड्डा का कार्यकाल अप्रैल 2024 में पूरा हो रहा है। उनकी जगह अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से अब उनकी जगह राज्यसभा में जाना तय है। हिमाचल प्रदेश से बुधवार को शाम को पार्टी विधायकों के लिए कांग्रेस ने शिमला में डिनर रखा है।
अभिषेक मनु सिंघवी राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन पत्र कल भरेंगे । कल नामांकन की आखिरी तारीख है । चुनाव आयोग की नोटिफिकेशन के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 16 फरवरी को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, मतदान की तिथि मंगलवार 27 फरवरी है। विधानसभा परिसर में पोलिंग सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगी। देर शाम तक रिजल्ट घोषित होगा।
अभिषेक मनु सिंघवी का जन्म राजस्थान के जोधपुर में 24 फरवरी 1959 को हुआ। सिंघवी ने सेंट कोलंबिया स्कूल, सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन और हार्वर्ड विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका में पढ़ाई की है। अभिषेक मनु सिंघवी भारत में अग्रणी वकीलों में से एक हैं।  हालांकि  पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी का भी नाम राज्यसभा सांसद के लिए पहले नाम सहमने आ रहा था ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सुन्नी में आयोजित किया आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला : स्वास्थ्य मेला में 221 ने पंजीकरण करवाकर लिया स्वास्थ्य लाभ

शिमला 25 सितम्बर – डॉ अर्चित शर्मा (कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारी शिमला डा सुरेखा चोपड़ा के दिशा निर्देश स्वरूप आज नागरिक अस्पताल सुन्नी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर 11 सितम्बर को आयोजित होगी बैठक

ऊना, 6 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावनाओं पर विचार-विमर्श...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे रेडक्रॉस सोसाइटी के सेवा प्रकल्प : उपमंडल स्तर पर भी रेडक्रॉस की शाखाएं की जा रही गठित -डीसी डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला में रेडक्रॉस सोसाइटी के नवीनीकृत भवन का किया शुभारंभ धर्मशाला, 1 सितम्बर। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला कांगड़ा में जनसेवा और लोकहित के अनेक कार्यों को अंजाम...
article-image
पंजाब

Grand Announcement of Dates for 2100

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May : 11International President of Juna Akhara, Mahant Prem Giri Ji Maharaj, formally announced today that the 2100-Kundi Ati Rudra Mahayagya will commence on February 26, 2027, in the premises of Shri Siddheshwar...
Translate »
error: Content is protected !!