4 देसी पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूसों सहित आरोपी गिरफ्तार

by


पहले भी 3 मामले दर्ज ,  आरोपी 4 वर्ष की सजा काट चुका है
गढ़शंकर ।  जिला पुलिस प्रमुख श्री नवजोत सिंह माहल पीपीएस के दिशा निर्देशों पर एएसपी गढ़शंकर तुशार गुप्ता आईपीएस की सुपरविजन में तथा एसएचओ गढ़शंकर इंस्पैक्टर इकबाल सिंह की अगुवाई में पुलिस में एक युवक को गिरफ्तार पर उससे 4 देसी पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस तथा चला हुआ कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार एचएचओ इकबाल सिंह की पुलिस पार्टी ने गशत दौरान गांव अकालगढ़ के पास एक युवक को संदेह होने पर काबू कर तलाशी ली तो उसकी पहनी पैंट की बाईं डब में से एक देसी 315 बोर का पिस्तौल और उसको अनलोड करने पर उसमें से एक जिंद कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त दोषी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर उसके घर में लकड़ के बैड में छुपा कर रखे एक और देसी 315 बोर का पिस्तौल तथा 2 देशी 12 बोर के  पिस्तौल तथा 2 देसी जिंदा कारतूस 12 बोर के तथा एक 315का चला हुआ कारतूस बरामद हुआ। इस प्रकार दोषी से 2 पिस्तौल 315 बोर तथा 2 पिस्तौल 12 बोर के कुल 4 पिस्तौल तथा कुल 3 जिंद कारतूस तथा एक चला हुआ कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में दोषी ने माना कि उसने ये पिस्तौल खरीद कर रखे थे और वह लूटपाट की नीयत से एक पिस्तौल साथ लेकर जा रहा था। कथित आरोपी  की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव अकालगढ़, थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है।  सोनूू केे खिलाफ पुलिस ने अपराधिक धारा 25-54-59 आर्मस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। दोषी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर और पूछताछ कर अन्य बरामदगी व वारदातों संबंधी सुराग लगने की संभावना है।  पहले भीसोनू पर  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत व लड़ाई-झगड़ों तहत मामले दर्ज हैं और आरोपी एक मामले में 3 वर्ष तो दूसरे में एक वर्ष, कुल 4 वर्ष की सजा भी काट चुका है। उक्त खिलाफ 24 जुलाई 2011 को एनडीपीएस एक्ट 18-61-85, 8 दिसम्बर 2015 को अ.ध. 324 तथा 28 मई 2017 को अ.ध. 324 तहत थाना गढ़शंकर में मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हुआ, तिजोरी में रखी नगदी बची

 माहिलपुर – माहिलपुर नए बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ बरोडा की ब्रांच में आग लगने के कारण अंदर रखा लाखो रुपये का सामान जलकर राख हो गया जबकि तजोरी में रखी नगदी इस...
article-image
पंजाब

प्रकृति के कार्य करने से निरंकार जगत और मानवता का कल्याण होता है :  बहन जोगिंदर जोगी

गढ़शंकर । प्रो. सुरिंदर पाल द्वारा पौदे लगवाने के लिए सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर को निमंत्रण दिया गया। जिस पर  सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी और उनकी टीम 151 पौधे...
article-image
पंजाब

राज्य की कांग्रेस सरकार कोरोना बीमारी से लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम…. ठेकेदार सुरिंदर सिंह प्रधान अकाली दल होशियारपुर।

माहिलपुर – पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार कोरोना बीमारी से पंजाब वासियों को सुरक्षित रखने में नाकाम रही है और वह कोविड के नाम पर राजनीति कर लोगों को गुमराह कर रही है...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द मंडी में मक्की की हो रही खरीद का प्रधान पवन कुमार ने मुआयना किया

गढ़शंकर – इलाके के किसान सियालू मक्की की उपज मंडियों में लेकर पुहंचने लगे हैं। सैला खुर्द मंडी में मक्की की फसल लेकर पुहंचे किसानों को पेश आ रही मुश्किलों की जानकारी लेने के...
Translate »
error: Content is protected !!