प्रोजैक्ट पूरा होने से 200 क्यूसिक पानी की होगी निकासी : सिंबली में सफेद वेईं में पानी छोडऩे के लिए खोदी गई ड्रेन का सांसद संत सीचेवाल ने लिया जायजा

by

सफेद वेईं में नहर का पानी मिलने से इलाके के भूजल स्तर में भी होगा सुधार
गढ़शंकर  , 15 फरवरी:
राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज गढ़शंकर के गांव सिंबली की नहर में बने रेगुलेटर व 200 क्यूसिक पानी सफेद वेईं में छोडऩे के लिए खोदी गई ड्रेन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आने वाली नस्लों के लिए पानी बचाने के लिए भूजल संरक्षण के साथ-साथ राज्य की वनस्पती और जंगली जीव को बचाने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम शुरु की है। उन्होंने कहा कि ड्रेन का जायजा लेते हुए बताया कि गांव सिंबली से शुरु होकर यह नहर चूहड़पुर, शहीद भगत सिंह नगर, कुलाम, लंगोड़आं से होते हुए सफेद वेईं में मिलेगी। उन्होंने कहा कि नहर से इस पानी को छोडऩे से भूजल स्तर में सुधार होगा।
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने चल रहे कार्य पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान यह सारा इलाका पानी में घिर गया था क्योंकि पानी की निकासी मात्र 70 से 100 क्यूसिक थी। फलस्वरुप पानी बैक मार गया और किसानों की सारी फसलें पानी में डूब कर खराब हो गई थी। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज विभाग की ओर से शुरु किए गए इस प्रोजैक्ट से 200 क्यूसिक पानी की निकास हो सकेगी और आने वाले समय में यह प्रोजैक्ट पूरा होने से इसका काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरूओं और संतों की पवित्र धरती है, जिन्होंने हमें पर्यावरण के संरक्षण का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि गुरू साहिबान के नक्शे-कदम पर चलते हुए राज्य सरकार, पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भूजल की बचत करने के लिए नहरी पानी के अधिकतम प्रयोग के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत और भी पुलियां आदि बनाने के लिए जो खर्चा आएगा, उनकी ओर से अपने अख्तियारी फंड में से दिया जाएगा।
वर्णनीय है कि राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल ने इस प्रोजैक्ट संबंधी बने रेगुलेटर के लिए अपने अख्तियारी फंड में से 1 करोड़ 19 लाख रुपए दिए थे व 8 मई 2023 को मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने इस प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा था।

इस मौके पर एस.ई गुरपिंदर सिंह संधू, एक्सियन भावुक शर्मा, एस.डी.ओ गुरजीत सिंह के अलावा सांसद संत बलबीर सिंह सींचेवाल के निजी सचिव पाल सिंह नौली के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवाणी में ओवरलोडिड टिप्परों के कारण चारो और जाम लगने से लोगों का घरों से निकलना हो गया मुश्किल

देर रात तक कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा गढ़शंकर।  गांव महिंदवाणी में कल देर शाम ओवरलोडिड टिप्परों व पराली से लदी ट्रेक्टर ट्रालियों के कारण चारो और जाम लगा...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गांव गोसल के विकास हेतु सौंपा 2 लाख रुपये की ग्रांट का चैक

बंगा : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव गोसल के विकास हेतु जारी 2 लाख रुपये की ग्रांट का चेक स्थानीय निवासियों को भेंट किया गया। इस...
article-image
पंजाब

मल्टीटेक सोसाइटी में ओपन एयर जिम स्थापित करने हेतु सौंपी 3 लाख रुपए की ग्रांट – स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन: सांसद मनीष तिवारी

मोहाली, 27 दिसंबर: स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और हमें अपनी सेहत की संभाल करने हेतु रोजाना कसरत करनी चाहिए। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 घंटे चिता पर मां का शव : 2 बेटियां लड़ती रही डेड बीघा जमीन के टुकड़े के लिए

मथुरा : बेटियों ने मां के अंतिम संस्कार से पहले बेहद ही शर्मशार करने वाली हरकत कर डाली है। बेटियों ने संपत्ति बंटवारे को लेकर मां का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। तीनों बेटियां इसके...
Translate »
error: Content is protected !!