कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 व गांव थथलां में लगे कैंपों का लिया जायजा – कैंपों के माध्यम से मिली आम जनता को बड़ी राहत : ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 15 फरवरी:   कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृृत्व में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सभी वार्डों व गांवों को ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ प्रोग्राम के अंतर्गत कवर किया जा रहा है ताकि लोगों को उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। वे आज होशियारपुर के वार्ड नंबर 27 व गांव थथलां में लगे कैंपों का जायजा लेने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को बिना किसी परेशानी के घरों के नजदीक सरकार सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन कैंपों में एक छत के नीचे अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की ओर से लोगों को सेवाओं का लाभ देने के साथ-साथ उनकी मुश्किलों का निपटारा भी किया जा रहा है, जिससे लोगों का समय व ऊर्जा की बचत होती है व उनको सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं मारने पड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ बातचीत करते हुए कैंपों संबंधी उनकी प्रतिक्रिया भी हासिल की। उन्होंने इस बात की खुशी जाहिर की कि लोगों की ओर से सरकार के इस प्रयास को सराहा जा रहा है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सहायक कमिश्नर (शिकायतें) दिव्या.पी, कुलविंदर सिंह हुंदल, राजन सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट की अवधि 15 जून तक बढ़ाई गई: गुरविंदर सिंह पाबला

चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट ने इसे लाभार्थियों के लिए राहत बताया होशियारपुर, 9 अप्रैल:  चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जन-कल्याण को ध्यान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई : 4 की मौत, एक गंभीर

बठिंडा : बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डबवाली नेशनल हाईवे पर गांव गुरुसर सैनेवाला...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर स्पीकर रौड़ी ने सरकारी स्कूल डघाम का दौरा किया

गढ़शंकर, 15 दिसम्बर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा आज हलके के गांव डघाम के सरकारी हाई स्कूल सरकारी तथा प्राइमरी स्कूल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टा नहीं मिला….तो दोस्त के घर से चुरा लाया चिट्टा : पुलिस ने चिट्टा तकर को पकड़ा तो उसने पुलिस को बताया कि उसका चिट्टा कोई चुरा

एएम नाथ । मंडी :  मंडी के एक नशेड़ी ने बल्ह में रहने वाले दोस्त से 25 ग्राम चिट्टा चुरा लिया। इस चोरी का पता तब चला जब पुलिस ने बल्ह निवासी सप्लायर को...
Translate »
error: Content is protected !!