मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों के बारे में सरकारी कॉलेज लिल्हकोठी में छात्राओं को किया जागरूक :’वो दिन’ योजना के तहत शिविर आयोजित

by
एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा वीरवार को राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा राकेश चौधरी ने की। जागरूकता शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ. तान्या ने मासिक धर्म से संबंधित विस्तृत जानकारी के साथ-साथ नैपकिन पैड के इस्तेमाल के बारे में भी बताया।उन्होंने मासिक धर्म के दौरान संतुलित आहार के बारे में भी जानकारी दी।
आयुष विभाग से डॉ. प्रदीप ने कॉलेज छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जबकि जिला समन्वयक (पोषण अभियान) विकास शर्मा ने सही खान-पान व पोषक आहार के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नतग ने मासिक धर्म के प्रति गलत भ्रान्तियों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान रंजना कुमारी डेमोंस्ट्रेटर, रेखा पठानिया जिला सहायक पोषण अभियान तथा अपराजिता ने उपस्थित छात्र छात्राओं, और स्थानीय महिलाओ को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर के दौरान मासिक धर्म से सम्बंधित कई गतिविधियां करवाई गई। जिसमें नारा लेखन प्रतियोगिता में अर्चना सूर्य प्रथम, तरुषि शर्मा और चांदनी दुसरे तथा अंजलि ठाकुर और अनिशा तृतीय स्थान पर रही। वही मासिक धर्म के प्रति छात्राओं ने लघु नाटक के अंतर्गत शानदार प्रस्तुति दी। क्विज प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कॉलेज प्रिंसिपल शिव दयाल ने विजेता छात्राओं को सर्टिफिकेट बांट अपने विचार साझा किए। उन्होंने भी माहवारी के प्रति फैली भ्रान्तियों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर अमर सिंह वर्मा, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, जिला समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा, अरुन चौहान, प्रो. मनोज कुमार व कॉलेज प्रशासन उपस्थित रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शौचालयों के लिए 96 लाभार्थियों को 11.52 लाख रुपए की आर्थिक मदद वितरित की : सत्ती

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद भवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 11 पंचायतों के 96 लाभार्थियों को शौचालयों के निर्माण के लिए कुल 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी निवेदिता नेगी ने ली खंड विकास अधिकारियों की बैठक : ग्रामीण विकास के कार्यों को तेज करने के दिए सख्त निर्देश

मंडी, 22 दिसम्बर। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लक्ष्यों के मुकाबले अर्जित उपलब्धियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इन्हें गति प्रदान कर समयबद्ध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव ड्यूटी दौरान शिक्षक हिंसा के हुए शिकार – गैर शैक्षणिक कर्तव्यों से छूट तो दूर, चुनाव के दौरान शिक्षकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं: डीटीएफ

गढ़शंकर, 18 अक्तूबर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने 15 अक्तूबर को राज्य भर में हुए पंचायत चुनावों में कई जगहों पर हुई गुंडागर्दी का नोटिस लिया है और इसका आरोप पंजाब सरकार पर लगाते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुनर्नियोजन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करें राजस्व सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में राजस्व विभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी से बढ़ा कर 31 जनवरी...
Translate »
error: Content is protected !!