चौड़ा मैदान में धरना दे रहे युवाओं से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लीगल ओपेनियन, लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी रोका रिज़ल्ट : जयराम ठाकुर

by
जांच के नाम पर रिज़ल्ट अटका कर युवाओं को भटकने पर मज़बूर कर रही है सुक्खू सरकार
एएम नाथ। शिमला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाकर सरकार सिर्फ़ प्रदेश के युवाओं को परेशान कर रही है। युवाओं को रोज़गार देना इस सरकार की नीयत ही नहीं है। लीगल ओपेनियन से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक से रिज़ल्ट जारी करने को लेकर हरी झंडी है, इसके बाद भी सरकार रिज़ल्ट जारी करने के बजाय न जारी करने के बहाने खोज रही है। सरकार जिस विजलेंस जाँच का हवाला दे रही है, उस जाँच के ज़्यादातर आरोपी आज जमानत पर बाहर हैं। एक साल से भी ज़्यादा समय से चल रही जाँच में अभी तक सरकार किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है और हिमाचल सरकार के महाधिवक्ता भर्ती प्रकिया को रद्द करने की माँग न्यायालय के समझ उठा चुके हैं। उनकी दलील में कोई दम न होने की वजह से कोर्ट सरकार की इस मांग को ख़ारिज कर चुकी है। नेता प्रतिपक्ष इसके बाद प्रदर्शनरत आउटसोर्स कर्मियों से भी मिलकर उनकी बातें सुनी।
जयराम ठाकुर चौड़ा मैदान में परीक्षा परिणामों को जारी करने की मांग करते हुए क्रमिक अनशन पर धरने पर बैठे विभिन्न पोस्ट कोडे के अभ्यर्थियों से मिले और उनकी बातें सुनी। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है। भर्ती प्रक्रिया बिना किसी कारण के रोकी गई है। सदन में विपक्ष ने इस मामले में सरकार का जमकर घेराव किया और जब तक सरकार लंबित परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं करती, बीजेपी सड़क से सदन तक सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष करती रहेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि गारंटियों के बाद युवाओं से इस तरह का धोखा देना बहुत शर्मनाक है। आज यह सरकार अपना भरोसा खो चुकी है। यह भरोसा हासिल करना सरकार के लिए आसान काम नहीं होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कि वह अपनी जनविरोधी सोच के साथ काम करना बंद करे और तालाबंदी के काम छोड़ कर विकास के काम करना शुरू करे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का गुजरात के लिए संकल्प पत्र :जनता से 10 वायदे, वादों के जरिए भाजपा ने कांग्रेस और आप के वादों की काट निकालने की भी की कोशिश

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जेपी नड्‌डा की ओर से गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र लांच कर दिया। इस संकल्प पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने मतप्रतिशतता का मंथन : दावा प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बना रही

परवाणू । हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीते 12 नवंबर को हुए मतदान के बाद भाजपा ने रविवार को बैठक कर मत प्रतिशतता पर मंथन किया। 8 दिसंबर को मतगणना से पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत : मछली पकड़ने गिरी खड्ड में उतरे थे

एएम नाथ। शिमलाा :  शिमला जिला के उपमंडल कोटखाई में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां पर मछली पकड़ने गए बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। उधर हादसे के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!