पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात : किसानों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों और तथ्यों से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया

by

नई दिल्ली :  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों सहित पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की है।  बताया जा रहा है कि अमरिंदर सिंह ने किसानों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों और तथ्यों से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया। वहीं दोनों नेताओं के बीच आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पंजाब से जुड़े कई अहम मसलों पर भी चर्चा हुई।

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर बताया, किसानों से जुड़े मुद्दों सहित पंजाब से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत बैठक हुई।  गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर पंजाब के पिछले विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इन दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में ज्यादातर पंजाब के किसान हैं।

‘दिल्ली चलो’ आंदोलन में भाग ले रहे किसान नेताओं ने सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक ‘दाल, मक्का और कपास’ की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किए जाने के केंद्र के प्रस्ताव को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है तथा उन्होंने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी कूच करने की घोषणा की। किसानों के साथ वार्ता के बाद, तीन केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति ने दाल, मक्का और कपास सरकारी एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर खरीदने के लिए पांच वर्षीय समझौते का प्रस्ताव दिया था। तीन केंद्रीय मंत्रियों – पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय की समिति ने रविवार को चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता के दौरान किसानों के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता का विवादित बयान, बोलीं—‘ईविल इज डेड’ : मेरे अनुभव को समझे बिना न करें आलोचना’, तनुश्री दत्ता का ट्रोलर्स को जवाब

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताई प्रतिक्रिया की वजह, #MeToo विवाद के बाद झेले मानसिक तनाव और परेशानियों का किया दावा मुंबई। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर को लेकर अपनी विवादित...
article-image
पंजाब

डी. ई.ओ. ललिता अरोड़ा ने दिए परीक्षा पर चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश

होशियारपुर 27 दिसंबर :  जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा ने जिले के सभी सरकारी, एडिड, प्राइवेट, मिडिल, हाई, ब सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अध्यापकों तथा 6ठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक...
article-image
पंजाब

Review meeting of dental health

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.8 :  A monthly meeting of Medical Officers (Dental) was held under the directions of Civil Surgeon Hoshiarpur, Dr. Balvir Kumar, and chaired by District Dental Health Officer Dr. Kapil Dogra.During the meeting,...
article-image
पंजाब

सीमा पार 325 ड्रोन देखे गए 2023 में , 118 ड्रोन सफलतापूर्वक बरामद – 2024 में अब तक 26 ड्रोन बरामद : अर्पित शुक्ला

चंडीगढ़ : आगामी आम चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए, विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष पुलिस महानिदेशक) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के...
Translate »
error: Content is protected !!