डी. ई.ओ. ललिता अरोड़ा ने दिए परीक्षा पर चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश

by

होशियारपुर 27 दिसंबर :  जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा ने जिले के सभी सरकारी, एडिड, प्राइवेट, मिडिल, हाई, ब सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अध्यापकों तथा 6ठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को परीक्षा पर चर्चा के तहत रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों अध्यापकों तथा अभिभावकों के साथ परीक्षा पर चर्चा करते आ रहे हैं। इस साल 14 जनवरी तक के इस संबंध में मुकाबले आयोजित किया जा रहे है जिसमें बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे और इसमें भागीदारी का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। इसके तहत अध्यापकों विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का मौका भी मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रत्येक स्कूल एक नोडल अधिकारी तथा जरूरत अनुसार सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर सकता है। इसके लिए ब्लॉक नोडल अधिकारी इस बात को यकीनी बनाएंगे कि प्राइवेट तथा एडिट स्कूलों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा की परीक्षा पर चर्चा के तहत विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है जिनका लाभ उन्हें वार्षिक परीक्षा में होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को परीक्षा को लेकर तनाव में नहीं आना चाहिए। अगर उन्होंने सारा साल पढ़ाई की है तो उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा की परीक्षा पर चर्चा के दौरान बहुत से ऐसे पहलुओं पर चर्चा की जाती है जिस पर अध्यापक व विद्यार्थी दोनों ही अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी इकट्ठी करके अपने संशयों का निवारण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए अपने अध्यापकों की मदद ले सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रिंसिपल रणधीर गेरा को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। फोटो कैप्शन: जानकारी देती जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ललिता अरोड़ा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 दिसंबर को दोपहर एक बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिख साहिबानों की बुलाई बैठक : सुखबीर बादल समेत 2007-17 के मंत्रियों को किया तलब

अमृतसर : जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने 2 दिसंबर को दोपहर एक बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिख साहिबानों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

रोहित भदसाली ।  नेरचौक : निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से बुधवार रात को गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी को श्री आनंदपुर साहिब की जगह चंडीगढ़ से टिकट  : विक्रमादित्य सिंह को मंडी से टिकट

नई दिल्ली : कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में विक्रमादित्य सिंह को मंडी से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में फिजिक्स का शिक्षक बर्खास्त

एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक वरिष्ठ भौतिकी शिक्षक को छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!