कंक्रीट बैरिकेड्स तोड़ने वाली मशीनें लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान : बुलेटप्रूफ भी, आंसू गैस के गोलों का असर नहीं, कल दिल्ली कूच करेंगे

by

शंभू बॉर्डर :  शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे  किसान बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। यहां हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने के लिए किसान जेसीबी और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए हैं। इसके अलावा बुलेटप्रूफ पोकलेन मशीन भी लाई गई है। इनको इस तरह से डिजाइन कराया गया है कि इन पर आंसू गैस के गोलों का भी असर नहीं होगा।  किसानों ने यह फैसला केंद्र के साथ हुई मीटिंग के बाद लिया। केंद्र ने कपास, मक्का, मसूर, अरहर और उड़द यानी 5 फसलों पर एमएसपी देने का प्रस्ताव दिया था।

किसानों ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमने एक्सपर्ट और किसानों से केंद्र के प्रस्ताव पर बात की। इसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि प्रस्ताव हमारे हित में नहीं है। हमारी MSP पर गारंटी कानून की मांग पूरी हो। एमएसपी देने के लिए 1.75 लाख करोड़ की जरूरत नहीं है। किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी का फैसला 20 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। तरनतारन के किसान मेजर सिंह बॉर्डर पर पोकलेन मशीन लेकर पहुंचे हैं उनका कहना है कि यह मशीन विशेष रूप से तैयार करवाई गई है यह बुलेट प्रूफ मशीन है। इस पर किसी भी प्रकार की गोली का कोई असर नहीं होगा कल दिल्ली कूच के समय बैरिकेड्स तोड़ने में सबसे आगे इसी मशीन को रखा जाएगा। इसके पीछे JCB और ट्रैक्टर ट्रालियां रहेंगी।

किसानों के दिल्ली कूच की तैयारी के लिए स्टेज से 3 ऐलान किए गए :  कल सभी ट्रैक्टरों में पानी की टैंकियां भरकर रखी जाएंगी,  सुबह 6 बजे सभी ट्रैक्टर पंजाब की सीमा में लाइन पर लगा दिए जाएंगे,  ड्रोन से निपटने के लिए पतंगबाजी में माहिर युवकों की टीम सबसे आगे वाले टीम में रहेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विस चुनाव-2022 के लिए जिला में सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की हुई बैठक

ऊना, 7 सितंबर: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आज डीआरडीए सभागार में चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर की साथ बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना...
article-image
पंजाब

होशियारपुर निवासियों के दिलों के बहुत करीब थे डॉक्टर मनमोहन सिंह : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :   पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई...
article-image
पंजाब

सिटी अस्पताल में डा. नवनीत गुलजार 13 से 31 जुलाई तक लगाएंगे मुफ्त आंखों की जांच का कैंप

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : शहर के डीसी आवास के समीप सिटी अस्पताल में आंखों के माहिर डाक्टर नवनीत गुलजार सिंह चग्गर (एमबीबीएस, एम एस) की तरफ से 13 जुलाई से 31 जुलाई तक आंखों...
article-image
पंजाब

पीएचजी जवान की मौत मामले में 5 निहंगों को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, 5 गिरफ्तार – मजीठिया ने आरोप लगाया कि बिना मुख्यमंत्री के आदेश के पुलिस गुरुघर में घुसकर गोली चलाने जैसा बढ़ा कदम नहीं उठा सकती

कपूरथला : दो गुटों के निहंगों द्वारा सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो...
Translate »
error: Content is protected !!