सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत जिले में लगाई जा रही हैं 320 योग क्लासिज

by
होशियारपुर, 20 फरवरी:
सी.एम. दी योगशाला प्रोजेक्ट की होशियारपुर की  सुपरवाइजर माधवी सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे सी. एम. दी योगशाला के स्टेट कंसलटेंट  कमलेश मिश्रा व  अमरेश झा के निर्देशन में  पूरे पंजाब में  योगशाला चलाई जा रही है। इसी के अंतर्गत होशियारपुर के भाग सिंह नगर  गली 11 में प्रतिदिन शाम 3 बजे से 4 बजे तक योगाचार्य  तुलसी राम साहू द्वारा योग की कक्षा लगाई  जा रही है। सुपरवाइजर माधवी सिंह ने बताया कि इसी प्रकार से  होशियारपुर शहर में 100 योग क्लासिज  के अलावा जिले में दसूहा, मुकेरियां, टांडा , हाजीपुर , तलवाड़ा , भूंगा , हरियाना, चब्बेवाल , माहिलपुर और गढ़शंकर में  पार्क , गुरुद्वारा , मंदिर  के प्रांगण में लगभग 220 योग  की कक्षाएं लगाई जा रही है । योगाचार्य ने बताया कि   योग से शारिरिक, मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए योग अभ्यास के साथ -साथ , दैनिक दिनचर्या को ठीक रखने के सुझाव एवं अलग-अलग रोगों  के अनुसार योगासनों का अभ्यास भी कराया जाता है । योग ग्रुप की श्रद्धा  एवम  प्रवीण  ने अपना अनुभव बताया कि महिलाओं को काफी लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि हमें घुटने का दर्द  , कमर दर्द, सर्वाइकल ,सांस फूलना , नींद न आना बीपी शुगर और मोटापा आदि जैसे रोगों से बहुत राहत मिली है।  पंजाब सरकार द्वारा प्रशिक्षित योग शिक्षक भेजकर  हमें  और पूरे पंजाब अच्छा स्वास्थ्य देने में  कामयाब रहा  और योगशाला  को   जन जन  तक पहुंचना बहुत  ही जरूरी है, जिससे हमारे हजारों रुपए दवाई पर खर्च होने से बच रहै है और हम सब की ओर पंजाब सरकार का दिल की गहराई  से  धन्यवाद करते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Congress leaders slam Centre over

Hoshiarpur/Daljeet Ajnouha/May 6 : Leaders of the Punjab Pradesh Congress Committee’s OBC department from Chabbewal, including LDM in-charge Bhupinder Singh, Madam Yamini Gomar, Working Chairperson of the SC department, and Manjit Singh Gambowal, on...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी से सबंधित पंच की गोली मारकर हत्या : परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर दिया धरना – सरपंच सहित 7 लोगों पर पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी धर्मकोट :  मोगा जिले के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या...
पंजाब

धारा 144 लगाने के आदेश : जिला मजिस्ट्रेट ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर

जिले में 4 जुलाई से 15 जुलाई तक ली जाएगी उक्त कक्षाओं की रि-अपीयर परीक्षा होशियारपुर, 02 जुलाई: वाइस चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट...
Translate »
error: Content is protected !!