सरकार की बेरुखी का खामियाजा भुगत रहे पांगी घाटी के लोग : MLA डॉ. जनक राज  

by
एएम नाथ। शिमला :   भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2024 और 2025 के दौरान जब सामान्य चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार किया। विधायक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के दायरे में आने वाले पांगी क्षेत्र में पिछले 3 महीने से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है । जिससे वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज के इस दौर में लोगों के जीवन में बिजली न होने के कारण उनके जीवन पर कितना बड़ा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उनके विधानसभा क्षेत्र का पिछला इलाका  पांगी जहां पहले से ही पिछड़ेपन से जूझ रहा है वहीं अब प्रदेश सरकार की गलत​ नीतियों के कारण क्षेत्र के लोगों को बड़ी समस्याएं आ रही है।
बिजली व्यवस्था सुचारु न होने के कारण घाटी के बच्चे सही से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी घाटी के उन गरीब परिवारों को हो रही है जो अपने बच्चों को पांगी के स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। घाटी के 19 पंचायत के लोग आज प्रदेश सरकार के बेरुखी का खामियाजा भुगतने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में उन्होंने पांगी क्षेत्र की इस समस्या का जिक्र किया गया था लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश सरकार की ओर से बिजली व्यवस्था की इस समस्या को सुधार नहीं किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की रोकथाम सहित अपराध नियंत्रण में करें सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग – अभिषेक जैन

ऊना, 3 अक्तूबर – जिला मुख्यालय ऊना में नशे के प्रचलन व रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता अभिषेक जैन सचिव गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योग से निरोगी जीवन का संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बद्दी, 21 जून (तारा) , नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित अमरावती के जीएस रिजॉर्ट में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। किशोर योगा एकेडमी एवं श्री हरिओम योग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही – अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “ब्रेकिंग न्यूज, सूत्रों के हवाले से पता चला

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है बीजेपी यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे, नीट पर राजनीति कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

पुलिस भर्ती घोटाले में दोषियों को बचा रही सुक्खू सरकार कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार को जनता की सुरक्षा की नहीं चिंता : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!