आदर्श आचार संहिता से संबंधित नियमों से अपडेट रहें टीम प्रभारी: एडीसी

by
निर्वाचन विभाग ने विभिन्न निगरानी टीमों के प्रभारियों के लिए आयोजित की कार्यशाला
हमीरपुर 21 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान जिला हमीरपुर में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा इस संबंध में निगरानी के लिए तैनात की जाने वाली विभिन्न टीमों के प्रभारियों के लिए बुधवार को यहां बचत भवन में एक कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर इन अधिकारियों को संबोधित करते हुए एडीसी मनेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान जिला हमीरपुर में भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। इस दौरान आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, उड़न दस्ते, अकाउंटिंग टीम, व्यय निगरानी टीम और अन्य टीमें तैनात की जाएंगी।
एडीसी ने कहा कि इन टीमों के प्रभारियों को आदर्श आचार संहिता से संबंधित सभी नियमों और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे किसी भी तरह की शिकायत या अन्य परिस्थितियों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर सकें। एडीसी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता से संबंधित टीमों के प्रभारियों एवं सदस्यों के लिए कुछ और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार और निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने भी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों की कई शंकाओं का समाधान भी किया।
कार्यशाला में निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार दीपक महाजन और राजेश कौंडल, प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज, अन्य अधिकारी तथा विभिन्न टीमों के प्रभारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए ऊना के सात स्कूलों के नाम भेजे

ऊना : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिला ऊना के सात स्कूलों के नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे गए है। यह जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया गिरी गंगा सड़क का निरीक्षण : जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिया आश्वासन

शिमला, 02 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल उपमण्डल में खड़ा पत्थर क्षेत्र में 6 करोड़ 40 लाख रुपये से निर्मित होने वाली गिरी गंगा सड़क के निर्माण कार्य का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हम कनाडा पर राज करेंगे, कोई रोक नहीं सकता’: लॉरेंस गैंग की धमकी भरी चिट्ठी का खुलासा

2025 में भेजे गए कथित पत्र में कनाडा के रक्षा मंत्री, सेना और पुलिस को चुनौती देने का दावा; 5 हजार गैंग सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार होने की बात कही गई नई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ : केंद्र सरकार का आदि कर्म योगी अभियान पहुंचा पांगी

48 गांव होंगे लाभान्वित : रमन घरसंगी एएम नाथ। पांगी :  उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में बुधवार को आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पांगी रमन घरसंगी द्वारा किया गया। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!