पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिये उप-चुनाव 25 फरवरी को : जिला की पीपलीवाला व बर्मा पापड़ी पंचायतों में होगा उपचुनाव

by
नाहन 20 फरवरी। जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिये उप-चुनाव आगामी 25 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक होंगे। विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पीपलीवाला में प्रधान पद के लिए तथा विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत वर्मा पापड़ी में वार्ड सदस्य पद के लिये उप चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। उप चुनाव के संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पीपलीवाला तथा विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी की सीमाओं के भीतर धारा 144 लगाई गई है। चुनाव के दौरान इन सीमाओं के भीतर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का आग्नेय शस्त्र अथवा घातक हथियार लेकर नहीं चलेगा। यह आदेश सार्वजनकि सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होंगे।
आदेश के अनुसार जिला की इन दोनों पंचायतों में कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक शराब अथवा इस प्रकृति के अन्य पदार्थ मतदान क्षेत्र के भीतर मतदान की समाप्ति के लिये नियत घण्टे के सथ समापत होने वाली 48 घण्टे की अवधि के दोरान मतगणना सम्पन्न होने तक किसी होटल, खानपान घर, पाकशाला, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान में बेचने, परोसने या वितरित करने की अनुमति नहीं होगी।
उप चुनाव के लिए संवेदनशील व समान्य मतदान केन्द्रों की अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार पावंटा साहिब की पिपलीवाला ग्राम पंचायत के सभी 9 वार्डों के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला किरतपुर कमरा नंबर एक व दो, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगवानपुर का कमरा नम्बर एक, दो व तीन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पीपलीवाला कमरा नम्बर एक, राजकीय कन्या माध्यमिक पाठशाला कमरा नम्बर एक व दो तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोहड़ों कमरा नम्बर एक को संवेदनशील मतदान केन्द्र बनाया गया है। नाहन की ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी का वार्ड नम्बर 5 राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडईवाला सामान्य मतदान केन्द्र होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ के बजाय लोगों का ध्यान रखें मुख्यमंत्री : पूर्व सरकार द्वारा लिए गए कर्ज के बदले 38276 करोड़ रुपये ब्याज और ऋण अदायगी के रूप में चुकाया ब्याज – जयराम ठाकुर

शिमला। मुख्यमंत्री के झूठ से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल सदन से बाहर आ गया। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने के लिए पंजाब विस से लाया जाए संयुक्त प्रस्ताव : बाजवा

चंडीगढ़  :  कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की अनुशंसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन संस्कृति को संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य : कुलदीप सिंह पठानिया

बद्दी में शिव नुआला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कहा, शिव नुआला गद्दी समुदाय की एक प्राचीन और अनूठी धार्मिक परंपरा विधानसभा अध्यक्ष ने की आयोजन समिति को 1.51 लाख रुपए देने की घोषणा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी अपने विभागों से सम्बन्धित मामलों को समयबद्ध निपटाएं : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा, धर्मशाला 7 जून : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने मंगलवार को ज़िला परिषद के सभागार में आयोजित जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!