राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने जागरूक किये अधिकारी : सूचना का अधिकार सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण अधिनियम

by
पालमपुर, 22 फरवरी :- राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने गुरुवार को संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में उपमंडल के जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम और इसके प्रावधानों के बारे जागरूक किया।
बैठक में एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, डीएसपी लोकिन्दर नेगी, तहसीलदार साजन बग्गा सहित विभिन्न विभागों से जन सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण अधिनियम है। उन्होंने कहा कि सभी को सूचना के अधिकार अधिनियम की सम्पूर्ण जानकारी होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार सभी विभागों को बजट और विभाग से सम्बंधित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थियों की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने समय-समय पर विभाग की वेबसाइट्स को अपडेट करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आयोग भी विभागीय वेबसाइट्स पर नज़र रख रहा है।
उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार अधिनियम में थर्ड पार्टी इन्फॉर्मेशन देने पहले इस सूचना में जनहित तथा जिसकी व्यक्तिगत सूचना मांगी गई है, संबंधित व्यक्ति से कन्सेन्ट लेना भी आवश्यक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा से चंडीगढ़ के बीच एचआरटीसी की सीधी बस सेवा : उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने पंडोगा बैरियर से बस को दिखाई हरी झंडी

हरोली : पंडोगा से चंडीगढ़ के बीच एचआरटीसी की सीधी बस सेवा को हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंडोगा बैरियर से इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि एचआरटीसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैंसोवाल में 20 लाख से बनेगी सिंचाई परियोजना, प्रो. राम कुमार ने किया भूमिपूजन

बीटन में गौ-अभ्यारण्य के निर्माण के लिए 1.75 करोड़ किश्त मिलीः सैंसोवाल  ।   प्रो. राम कुमार हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत सैंसोवाल में 20 लाख...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जलैल में आयोजित मेले का समापन, लोक निर्माण मंत्री ने की अध्यक्षता : 30 लाख से बनकर तैयार होगा खुशाला महावीर मंदिर खेल मैदान – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 05 नवंबर – लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत जलैल के गांव सेहल में स्थानीय स्तर पर आयोजित मेले की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा की अंजना के भारतीय सेना में मेजर बनने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने बधाई दी

एएम नाथ : कांगड़ा : वीरभूमि कांगड़ा की रहने वाली अंजना के भारतीय सेना में मेजर बनने पर उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!