शव से बदबू उठने पर एनआरआई के कत्ल का 20 दिन बाद हुया खुलासा : तीन दोस्तों ने मिलकर की हत्या , एक ने हत्या का खुल्लासा करने की धमकी दी तो अन्य दोनों ने उसे भी मार डाला

by

मोगा : गांव बदनी खुर्द में शुक्रवार को एक एनआरआई का शव उसके घर से बरामद हुआ। माना जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले उसकी हत्या की गई है। मामले को लेकर जांच में लगी पुलिस को कुछ घंटों बाद एक और शव नाले में मिला। इसको लेकर पता चला कि शव मणिकरण नाम के युवक का है और एनआरआई का कत्ल करने वाले तीन आरोपियों में से इसका नाम भी है।

मेहना पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने कहा कि 2 फरवरी की रात को 40 वर्षीय मनदीप उर्फ ​​​​तीरथ सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी उसके शव को घर में बंद कर फरार हो गए। तीरथ सिंह घर में अकेला रहता था। इसके चलते 20 दिनों तक उसके शव की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं गया।  22 जनवरी को जब आसपास बदबू फैली तो तीरथ सिंह का शव बरामद किया गया। पुलिस ने उसकी हत्या की जांच शुरू कर दी। कुछ घंटों के बाद ही मोगा पुलिस को नाले से एक युवक का शव भी बरामद हुआ। जांच में पता चला कि वह संदिग्धों में से एक था।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक मणिकरण व उसके दो दोस्तों कुलविंदर सिंह और राजेश ने हांगकांग से लौट एनआरआई की हत्या की है। पुलिस ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया तो सामने आया कि मणिकरण ने तीरथ की हत्या का खुल्लासा करने की धमकी दी थी। घबराए दोस्तों ने 22 फरवरी को फिल्म देखने का प्लान बनाया। इसके बाद मणिकरण को बुघीपुरा चौक के बुलाया, फिल्म देखी और शराब भी पी। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने उसके शव को पास के नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के दो मामले दर्ज किये गये हैं। तीरथ सिंह की हत्या की एफआईआर बदनी कलां पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है, जबकि मणिकरण सिंह की मौत की एफआईआर मेहना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने कुलविंदर सिंह व राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

NRI की पुराने विवाद ने ली जान :   पुलिस जांच में सामने आया कि कुलविंदर सिंह का तीरथ सिंह से कोई पुराना विवाद था। कुलविंदर के पास NRI की जमीन के बगल में जमीन का एक टुकड़ा था। एनआरआई उसे अपने खेत से रास्ता बनाने की अनुमति नहीं दे रहा था। इसके बाद दोनों में दुश्मनी शुरू हो गई।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य में पिछले सप्ताह में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221 एफआईआर दर्ज : आईजी हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ़, 12 दिसंबर : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों तथा सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पिछले सप्ताह राज्य में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221...
article-image
पंजाब

फाजिल्का अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने का मामला : खन्ना ने प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग 

होशियारपुर 25 सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने के मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष...
article-image
पंजाब

नंगल के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बीबीएमबी के चेयरमैन से मिले सांसद मनीष तिवारी

रोपड़: श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी नंगल के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर निजी तौर पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव से मिला और बीते...
article-image
पंजाब

BSP Demands Impartial Probe into

Hoshiarpur Daljeet Ajnoha/Oct.13– The Bahujan Samaj Party (BSP), under the leadership of Punjab president and former Rajya Sabha member Dr. Avtar Singh Karimpuri, staged statewide protests demanding an impartial investigation into the alleged caste-based...
Translate »
error: Content is protected !!