फाजिल्का अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने का मामला : खन्ना ने प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग 

by
होशियारपुर 25 सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने के मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि  उक्त मामले सम्बन्धी प्रकाशित समाचार को शहर के बुद्धिजीविओं ने खन्ना के ध्यान में लाया था जिसको श्री खन्ना ने लोगों के मानवाधिकारों का घोर हनन बताते हुए प्रदेश सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। खन्ना ने अपने पत्र में आयोग से मांग की है कि इस मामले सम्बन्धी प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की जाए और फाजिल्का अस्पताल में जल्द एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों की नियुक्ति करवाई जाए ताकि लोगों को सही ढंग से सेहत सुविधाएं मिल सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर किया तीव्र रोष व्यक्त

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री भगवान परशुराम सेना की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर तीव्र रोष व्यक्त किया गया। आशुतोष शर्मा ने...
article-image
पंजाब

ईकेवाईसी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा में बढ़ोतरी : पंजाब में 38 लाख राशन कार्ड धारकों को मिली बड़ी राहत

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े लाभपात्र परिवारों की ई .के.वाई.सी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा 30 सितंबर में बढ़ोतरी करने संबंधी फिलहाल नहीं की...
Translate »
error: Content is protected !!