पंजाब में AAP को बड़ा झटका, तीन विधायक भाजपा में शामिल

by

चुनाव से पहले तेज हुई दल-बदल की राजनीति, कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने छोड़ी पार्टी

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में दल-बदल का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए उसके तीन विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, तीनों विधायकों ने पिछले दो दिनों के दौरान आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। रविवार को चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी से किनारा कर लिया, जबकि सोमवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी AAP से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी छोड़ने के बाद तीनों विधायकों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। विधानसभा चुनाव से पहले इन नेताओं के भाजपा में जाने से पंजाब की सियासत में नए समीकरण बनने की संभावना है। वहीं, आम आदमी पार्टी के लिए यह घटनाक्रम राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया नंगल खुर्द में शिलान्यास दिवस 8 अगस्त को मनाया जाएगा : बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला हुशियारपुर के गांव नंगल खुर्द में निर्मल कुटिया, जन्मस्थल ब्रह्मलीन संत बाबा हरनाम सिंह जी के मुख्य सेवादार बाबा मख़न सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर...
article-image
पंजाब

5 तहसीलदार 9 नायब तहसीलदार सस्पेंड : सीएम मान के आदेशों को न मानने वाले वालों पर गिरी गाज, सीएम ने शाम 5 वजे तक बजे तक काम पर लौटने का दिया था अल्टीमेटम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामूहिक अवकाश लेने और रजिस्ट्री न करने वाले तहसीलदारों को आज शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का समय दिया था। बता दें कि निलंबित किए गए 5...
article-image
पंजाब

रंगला पंजाब की जगह, आप ने राज्य को कंगला पंजाब बना दिया : दीवान

आप सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रही है: दीवान चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष तथा पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान...
Translate »
error: Content is protected !!