किसान शुभकरण सिंह को दी श्रद्धांजलि : किसानों ने शाम को ​​​​​​शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला

by

शंबू बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : किसान आंदोलन के आज 12वें दिन स्थिति शांतिपूर्ण रही।किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टालने के बाद अब अभी भी दिल्ली जाने के लिए आए पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान मजदूर यूनियन के महासचिव सरवण पंधेर ने कहा कि इस पर उसी दिन फैसला लेंगे। किसानों ने शनिवार शाम को ​​​​​​शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला। जिसमें बठिंडा के किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं आंदोलन में लापता किसान प्रितपाल के रोहतक PGI में भर्ती होने की सूचना के बाद पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल को लेटर लिखा है। जिसमें घायल किसान को पंजाब को सौंपने के लिए कहा गया। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के युवा किसान शुभकरण का अभी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। पंजाब सरकार ने परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। किसान संगठनों और परिवार की मांग है कि पंजाब पुलिस शुभकरण की मौत के मामले में हत्या की FIR दर्ज करे। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हरियाणा की CID के 200 से ज्यादा आदमी जो शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन में घुसे हुए हैं, ये लोग किसान नेताओं को टारगेट बनाने की फिराक में हैं। वह नेताओं का एक्सीडेंट करा सकते हैं या फिर लड़ाई-झगड़ा कर उन पर अटैक भी कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोक सभा सीट से लोक सभा सीट उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव – अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर

सारागढ़ी : अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर ने आज घाेषणा कि हैं, कि सरकार द्वारा युवाओं पर बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए, धर्म प्रचार के आंदोलन को...
article-image
पंजाब

18-19 आयु वर्ग के नौजवानों की 100 प्रतिशत वोट बनाना यकीनी बनाया जाए: संदीप सिंह

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत कालेजों के प्रिंसिपलों व आईलेट्स सैंटरों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर दिए निर्देश होशियारपुर, 12 नवंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम -अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी संदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के दिन बेटे ने मां का गला रेता : बेरहमी से कत्ल

चंडीगढ़ : सोमवार सुबह एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि पीड़ित महिला के बेटे ने ही चाकू से गला रेत कर मां की हत्या कर दी और फरार...
article-image
पंजाब

VB-G RAM G पर पंजाब सरकार का बड़ा ‘यू-टर्न’ : खत्म हुआ मनरेगा, क्या मजबूरी में लागू करनी पड़ी केंद्र की ये योजना?

चंडीगढ़ : पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार की नई योजना VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका...
Translate »
error: Content is protected !!