हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में : विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच- जिन विधायकों पर शक उन्हें दी सीआरपीएफ की सिक्योरिटी , कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक पहुंचे पंचकूला

by

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग के बाद विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच फंसा हुआ है। भाजपा द्वारा हंगामा करने के बाद गिनती पूरी होने के बाद भी नतीजा रोक दिया गया है। उधर मुख्यमंत्री सुक्खू ने साफ़ खा के उनके पास बहुमत है। सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस द्वारा उनके विधायकों को प्रदेश से बाहर ले जाया गया है।
करने के बीच क्रॉस वोटिंग करने वालों में कांग्रेसी विधायकों धर्मशाला के सुधीर शर्मा,सुजानपुर के राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के देवेंद्र भुट्‌टो, बड़सर के इन्दर दत्त लखनपाल, गगरेट के चैतन्य शर्मा और लाहौल-स्पीति के रवि ठाकुर का नाम आ रहा था । उक्त सभी विधायक वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के बाहर गाड़ी से उतरते ही भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल इनसे मिले थे। इसके इलावा तीन निर्दलीय विधायकों हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर के भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट देने की बात कही जा रही थी । अब उक्त सभी नौ विधायकों को सीआरपीएफ की सिक्योरिटी केंद द्वारा देने के बाद शक करीब करीब पुख्ता होता जा रहा है कि इन विधायकों द्वारा ही क्रॉस वोटिंग की होगी।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के छह विधायक और तीन निर्दलीय वोटिंग के बाद हरियाणा के पंचकूला पहुँच गए है और वहां पर हरियाणा में भाजपा सरकार होने के कारण ही वहां सभी 9 विधायक पहुंचे है।
उधर विधायक सुदर्शन बब्बलू के वोट के राज्य चुनाव आयोग से केंद्रीय चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा है। भाजपा द्वारा हंगामा करने के बाद मतगणना के नतीजा रोका हुआ है। नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आरोप है कि होशियापुर से विधायक सुदर्शन बब्बलू को मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर से लाना और मुख्यमंत्री की कर से विधानसभा परिसर तक लेकर आना चुनाव अचार संहिता की उलंघना है। इस लिए विधायक सुदर्शन बब्बलू का वोट अलग रखा जाएं। मुक्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगया है कि उनके 6 विधायकों को सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस लेकर गई है। उनके परिवार वाले उनसे सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे है। भाजपा की यह गुंडागर्दी है और हिमाचल के लोग इससे सहन नहीं करने वाले। हमारे पास स्पष्ट बहुमत है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजात बच्चियों की गांव सिंबली में मनाई दूसरी वार्षिक लोहड़ी : वक्ताओं ने बेटियों को बहादुरों की कहानियां सुनाकर साहसी बनने के लिए किया प्रोत्साहित

गढ़शंकर :  गांव सिंबली की संगत द्वारा नवजात बच्चियों की दूसरी वार्षिक लोहड़ी का आयोजन सरपंच बलवीर सिंह, हेडमास्टर हरमिंदर सिंह, मैडम मनजीत कौर, करनैल सिंह तथा कश्मीर कौर के नेतृत्व में संगत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल क्रश तो कई होंगे मगर नेशनल ट्रस्ट सिर्फ और सिर्फ मोदी : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर  : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समय-समय पर विपक्षियों के आरोपों का पलटवार करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएम सुक्खू पर नोट के बलबूते सत्ता हथियाने की साजिशों के आरोपों पर...
article-image
पंजाब

13 करोड़ की ठगी मामले में ‘आप’ नेता राकेश सोमन गिरफ्तार

मोहाली में एक बड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राकेश सोमन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपए से...
article-image
पंजाब

बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित 

गढ़शंकर,  29 अक्तूबर: आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह और स्कूल प्रभारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!