प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला और सीएम सुक्खू को बदलने पर लगाया फुल स्टॉप : प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह से से भी की बात

by

एएम नाथ/ अजायब सिंह बोपाराय । शिमला : हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी संकट का पटाक्षेप होता दिख रहा है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी पर मंडरा रहा संकट दूर हो गया है। दरअसल विधायकों की नाराजगी के बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी कि सुक्खू को बदलकर राज्य में नए चेहरे को कमान दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बीच प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को बदलने पर फुल स्टॉप लगा दिया। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी सुक्खू को हटाने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि हिमाचल के 40 विधायकों में 25 सुक्खू के समर्थन में हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी ने सीएम सुक्खू को संगठन का एक मजबूत चेहरा माना और कहा कि चार बार विधायक चुने जाने के बावजूद उन्होंने कभी मंत्री पद के लिए विद्रोह नहीं किया।

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह से हुई प्रियंका गांधी की बात :   सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके मंत्री बेटे विक्रमादित्य सिंह से खुद बात की। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के एलान के वक्त बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि उनकी प्रियंका गांधी से बात हुई है।  हिमाचल कांग्रेस में संकट जो राज्यसभा चुनाव के दौरान मंगलवार को शुरू हुई थी, बुधवार शाम होते-होते खत्म होती दिखी। दरअसल, संकट का आभास होते ही आलाकमान ने दो अनुभवी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डीके शिवकुमार को शिमला भेजने का फैसला किया। उनके साथ राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल को भी स्थिति काबू में करने के लिए लगाया गया।

इस बीच ही विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा देकर हिमाचल का सियासी तापमान बढ़ा दिया था । हालांकि बाद में पर्यवेक्षकों से चर्चा और सुक्खू की नरम भरे बयान के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन से बड़ा कुछ नहीं होता है,  बता दें कि प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी। राज्यसभा चुनाव के बाद भी उन्होंने मोर्चा संभाला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बतौर विधायक विवेक शर्मा को 4 जून के अपने को अपने साथ शिमला ले जा रहे : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। ऊना :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दिनों जयराम ठाकुर वह सब बातें कंगना रनौत से बुलवाते हैं, जो वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भदसाली में लगभग 50 लाख से निर्मित टयूबवैल व ओवर हैड टैंक का किया लोकार्पण

ऊना : एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदसाली में लगभग 50 लाख की लागत से दो टयूबवैल तथा एक ओवर हैड टैंक का लोकार्पण किया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रात में करता था जागरण और दिन में उसी घर में चोरी को देता था अंजाम : पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा और हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम

हमीरपुर : भजन गायक रात को जागरण करता था और फिर दिन के समय उसी घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था ,पुलिस ने आरोपी भजन गायक को पंजाब से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 जून से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची अपडेट करने की तैयारी तेज : सीईओ प्रेरणा पुरी

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन । 15 मई । यूटी चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) प्रेरणा पुरी ने...
Translate »
error: Content is protected !!