कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में “पुनश्चर्या पाठ्यक्रम” बारे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by
सुंदरनगर, 02 :   कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक (आत्मा) मंडी के सौजन्य से 2 दिवसीय “पुनश्चर्या पाठ्यक्रम” बारे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चार जिले मंडी ,कुल्लू, बिलासपुर व लाहौल स्पीति के 61 खंड तकनिकी प्रबंधक व सहायक तकनिकी प्रबंधक ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर के प्रधानाचार्य डॉ प्राची, उप प्रधानाचार्य तथा सभी प्रशिक्षण अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी व प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सम्यवक डॉ हितेन्दर सिंह ने बताया कि खंड तकनिकी प्रबंधक व सहायक तकनिकी प्रबंधकों को डॉ योग राज उप परियोजना निदेशक (आत्मा ) मंडी द्वारा परम्परागत कृषि पद्धति व परम्परागत कृषि विकास योजना, आत्मा योजना व प्राकृतिक खेती के कार्यान्वयन का अवलोकन, प्राकृतिक खेती उत्पादक कंपनी सुंदरनगर के सीईओ कुमारी समीक्षा चौहान द्वारा समूह की गतिशीलता, समूहों का गठन और निर्वाह, प्राकृतिक खेती में एफपीओ का महत्व और आवश्यक तौर-तरीके, प्राकृतिक खेती के अंतर्गत उत्पादों का प्रमाणीकरण एवं विपणन के बारे चर्चा की। डॉ हितेन्दर सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती की अवधारणा, उप परियोजना निदेशक डॉ जगदीश कुमार द्वारा सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के तहत कृषि अनुसंधान विश्लेषण के प्रमाणित मूल्यांकन उपकरण का प्रमाणीकरण, डॉ देश राज रिटायर्ड परियोजना निदेशक आत्मा द्वारा प्राकृतिक खेती की रणनीतियों और अवलोकन का दर्शन, नीति और सिद्धांत, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, लाभकारी मोक्रोबों और मिट्टी की नमी संरक्षण प्रथाओं से समृद्ध मिट्टी को बनाए रखना बारे चर्चा की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दानवीर कर्ण श्री मूल मांहूनाग का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। मंडी :  देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। जन्मोत्सव का शुभारंभ राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।  इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री कालीनाथ कालेश्वर राज्यस्तरीय बैसाखी मेला सम्पन्न : समापन समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत…..कहा …कालीनाथ कालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र

एएम नाथ।  देहरा ,15 अप्रैल : श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में 20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित होगी भर्ती रैली : अग्निवीर भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर DC अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

मंडी, 29 नवम्बर। मंडी में 20 से 26 दिसंबर तक होने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए बुधवार को उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की सभी लोक सभा सीटों पर 1 जून को होगी वोटिंग : हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी होगी 1 जून को वोटिंग

शिमला : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत पंजाब की 13 सीटों, चंडीगढ़ की एक सीट और हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!