कांगड़ा जिला में 1642 पोलिंग बूथ होंगे स्थापित, मतदाताओं की कुल संख्या 13 लाख 28 हजार 768 : डीसी हेमराज बैरवा

by
स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
धर्मशाला, 02 मार्च। लोकसभा निर्वाचन-2024 में कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 1642 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे जिसमें 171 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने देते हुए बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 1328768 है जिसमें पुरूष मतदाता छह लाख 79 हजार 472 महिला मतदाता छह लाख 49 हजार 292 मतदाता हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 10441 है जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 9938 है। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 37,505 है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रक्रिया निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं जिसमें काूनन व्यवस्था के लिए एसपी कांगड़ा तथा एसपी नुरपुर, स्वीप के लिए एडीसी, ईवीएम प्रबंधन के लिए एडीएम, आदर्श आचार संहिता एमसीसी के लिए एडीएम, परिवहन के लिए डीएम एचआरटीसी, दिव्यांगजनों के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल आफिसर तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों की उचित व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा जिला में राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की व्यय निगरानी के लिए भी चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार व्यय निगरानी कमेटी गठित की गई है इसके साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है इस ऐप के जरिये आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश ….अग्निवीर भर्ती रैली के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके तीन जिलों के लगभग 3000 युवा लेंगे भाग एएम नाथ। हमीरपुर 23 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए मार्च में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल …जनता सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों का हिसाब चुकता करने को तैयार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मखनू माजरा की बेटी मनप्रीत कौर ने आरआरबी पीओ परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बद्दी, 5 मार्च (तारा) : बद्दी के साथ लगती लेही पंचायत के गांव मखनू माजरा की बेटी मनप्रीत कौर ने आरआरबी की पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया : सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला  : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
Translate »
error: Content is protected !!