शिमला के त्रिदेव और पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोल नेता प्रतिपक्ष : सिर्फ़ भारत ही नहीं दुनिया के लोग चाहते है नरेन्द्र मोदी बने प्रधानमंत्री :जयराम ठाकुर

by

 

अभी इंडी गठबंधन सीटों के समझौतों में उलझा है और बीजेपी ने 195 प्रत्याशी भी उतार दिये
एएम नाथ। शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भी भारत के प्रधानमंत्री बने यह भारतीय ही नहीं पूरा विश्व चाहता है। दुनिया के हर कोने से उनके समर्थन में लोग खड़े हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास की ऐतिहासिक गाथा लिखी है, इसलिए हर भारतीय चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश फिर से प्रधानमंत्री बने। यह लक्ष्य आसानी से तभी हासिल होगा जब हर कार्यकर्ता पूरी ताक़त से ज़मीन पर कार्य करेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि बूथ लेवल पर कार्यकर्ता जितना जी-जान से काम करेगा, बीजेपी की जीत उतनी ही बड़ी होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों को लेकर कभी ख़ामोश नहीं बैठेगी। वह प्रदेश सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ लगातार संघर्ष करती रहेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के हर बूथ से बीजेपी ने बढ़त हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। किसी प्रकार से लोगों को असुविधा होने पर उनका ध्यान रखना, उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाना और उनका लाभ सभी को आसानी से मिले यह सुनिश्चित करना भी इन्ही ज़मीनीं कार्यकर्ताओं का दायित्व होता है।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से हम आश्वस्त हैं कि बीजेपी इस बार सभी बूथों से प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद देगी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार के लोक सभा चुनावों में कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन पिछली बार से भी कम सीटें पाएगी। क्योंकि उनके गठबंधन के एजेंडे में कहीं भी भारत के विकास की कल्पना नहीं हैं। उनके एजेंडे में अपने लाभ के सिवा कुछ भी नहीं। तभी तो बीजेपी ने जहां अपने 195 प्रत्याशी भी उतार दिये वहीं कांग्रेस और इंडी गठबंधन के बीच अभी भी सीटी के बँटवारें की लड़ाई चली हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन को चार सौ से ज़्यादा सीटें मिलेगी और विपक्ष की पार्टियों को देश की जनता उनके विकास विरोधी एजेंडे कारण पूरी तरह से नकार देगी। नेता प्रतिपक्ष शिमला शहरी विधान सभा क्षेत्र के त्रिदेव और पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोल रहे थे। इस मौक़े पर उनके साथ विधायक सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, इंदर सिंह गांधी, सुरेंद्र शौरी, प्रकाश राणा, दिलीप सिंह ठाकुर, पूर्ण चंद, पूर्व प्रत्याशी संजय सूद, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा, मण्डल अध्यक्ष सुनील धर, उपाध्यक्ष किमी सूद, मण्डल सचिव तरुण राणा और शैली शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी और शिमला शहरी के सभी त्रिदेव और पंच परमेश्वर आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

31 मई को प्रातः 11 बजे समस्त कार्यालयों में दिलाई जाएगी मतदाता शपथ – DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार 31 मई, 2024 को प्रातः 11 बजे ज़िला में स्थित सरकारी,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कूल-कॉलेज बंद करने के मामले में अपना-पराया कर रही है सरकार ….शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ननखड़ी से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता कौल नेगी के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MLA गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत : गोली कैसे चली और किसने चलाई, अभी तक स्पष्ट नहीं 

लुधियाना l लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली विधायक गोगी के सिर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैज्ञानिक सोच के साथ जीएं, अपनी जिज्ञासा को जागृत रखें: राजेश धर्माणी

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से की अपील हमीरपुर 17 दिसंबर। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!