भाजपा ने देश को सिर्फ धोखा दिया : देश को बचाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी – सांसद मनीष तिवारी

by

 

जनसंपर्क मुहिम के तहत गांव भवानीपुर में पब्लिक मीटिंग को किया संबोधितग

गढ़शंकर, 3 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जनसंपर्क मुहिम को आगे बढ़ाते हुए, आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव भवानीपुर में एक पब्लिक मीटिंग को सम्बोधित किया गया। जहां सांसद ने कांग्रेस द्वारा देश के विकास हेतु दिए गए योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति पर विश्वास करती है। जबकि भाजपा ने देश को सिर्फ धोखा दिया है, जिसने चुनाव के बाद लोगों से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया।

सांसद तिवारी ने कहा कि पार्टी ने हमेशा से देश के विकास को प्राथमिकता दी है। फिर चाहे डा. मनमोहन सिंह की अगुवाई में यूपीए की सरकार हो या फिर राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार हो। खासतौर पर राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार में लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास हुआ है। जिसमें हलके में नई सड़कों का निर्माण, गांव बल्लोवाल सोंखड़ी में खेतीबाड़ी कालेज खोलना जैसे विकास कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, उनकी ओर से कामों के विकास हेतु अपने स्तर पर भी संसदीय कोटे से बहुत सारी ग्रांट जारी की गई है।
सांसद ने केंद्र की जुमलेबाज भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि इन लोगों ने देश को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया। भाजपा ने चुनाव के वक्त किसानों को फसलों पर एमएसपी देने, दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी देने जैसे कई बड़े-बड़े वायदे किए थे। लेकिन इन्होंने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। इसके विपरीत केंद्र तीन काले खेती कानून लेकर आया। जिन कानूनों को वापस करवाने हेतु किसानों को करीब डेढ़ साल तक दिल्ली की सीमाओं पर संघर्ष करना पड़ा और लगभग 700 किसान शहीद हुए। इन्होंने आंदोलन खत्म करने एमएसपी लागू करने का वादा किया, लेकिन इनके धोखे के चलते किसान दोबारा संघर्ष की राह पर हैं।
तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के केंद्र की सत्ता में आने पर किसानों को फसलों पर एमएसपी दी जाएगी। मनरेगा के तहत दिहाड़ी की दर को बढ़ाने सहित साल के 365 दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी है।
जहां अन्य के अलावा, लव कुमार गोल्डी पूर्व विधायक, राजिंदर सिंह, जसवीर राणा, प्रेम सिंह इंस्पेक्टर, मक्खन सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां-बेटी की हत्या से सनसनी : आरोपी पति पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

गुरदासपुर। फ्रेंड्स कॉलोनी में महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी की घर में हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बबली (40) और तमन्ना (12) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी अफसर के पास दो गनर, ड्राइवर और लालबत्ती की थी कार – नोएडा पुलिस ने इस फर्जी IAS अफसर को कियागिरफ्तार

नोएडा : नोएडा सेक्टर 63 थाने की पुलिस ने फर्जी एसपी और जिला कलेक्टर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ये फर्जी अफसर दो गनर लेकर चलता था। खुद को गृह मंत्रालय का...
article-image
पंजाब

पत्रकार व वकीलों ने लगवाई कोविड- वैक्सीन

अबोहर: पंजाब सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को कोविड वैक्सीन लगाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके चलते आज स्थानीय सिविल अस्पताल अबोहर में आज पत्रकार सत्यनारायण शर्मा शर्मा पत्रकार, एडवोकेट...
article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा दूसरे दिन भी विभिन्न स्कूलों में बजट की प्रतियां जला कर विरोध जताया

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के अनुसार डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) की प्रांतीय कमेटी के निर्णय मुताबिक 2 जुलाई से चार जुलाई के अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!